RBI ने दिया बैंकों को निर्देश, सलाना क्लोजिंग के लिए 31 मार्च तक खुली रहेंगी शाखाएं, पढ़ें पूरी खबर

rbi action

RBI Gave Instructions To Banks: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सलाना क्लोजिंग (Annual Closing) को लेकर सभी बैंकों को निर्देश दिए हैं। मंगलवार को आरबीआई ने एजेंसी बैंकों को पत्र लिखकर यह निर्देश दिया है कि वे अपनी शाखाओं को 31 मार्च, 2023 को समान्य कामकाजी घंटों (Working Hours) तक खुला रखें। साथ ही वित्तवर्ष 2022-23 के सभी सरकारी लेनदेन से जुड़े काउन्टर लेनदेन का हिसाब भी इसी वित्तवर्ष में खत्म करना अनिवार्य होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरबीआई ने यह भी कहा कि, “नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT) और रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) सिस्टम के जरिए लेनदेन 31 मार्च, 2023 रात 12 बजे तक जारी रहेगा।” साथ ही इस दिन सरकारी चेकों के संग्रह के लिए विशेष समाशोधन का आयोजन भी होगा। इस प्रक्रिया से संबंधित निर्देश आरबीआई के भुगतान और निपटान प्रणाली विभाग (DPSS) द्वारा जारी किया जाएगा।

केन्द्रीय बैंक ने यह निर्देश में यह भी कहा कि, “गुड्ज़ एंड सर्विसेज़ टैक्स (GST) या टीआईएन 2.0 ई-रिसिप्ट्स लगेज फ़ाइल अपलोड करने सहित केंद्र और राज्य सरकार के लेनदेन की जानकारी आरबीआई को देने के लिए 31 मार्च वाली रेपोर्टिंग विंडो 1 अप्रैल दोपहर 12 बजे तक खुली रखी जाएगी।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews