RBI Action: इन 3 बैंकों पर गिरी गाज, आरबीआई ने लगाया भारी जुर्माना, ये है वजह, पढ़ें पूरी खबर

rbi action

RBI Action: बैंकिंग नियमों का उल्लंघन करने पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया अक्सर बैंकों के खिलाफ सख्त कदम उठाता है। आरबीआई ने तीन बड़े बैंकों पर भारी जुर्माना लगाया है। लिस्ट में एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और जम्मू एंड कश्मीर बैंक शामिल हैं। बता दें की कुछ दिन पहले केन्द्रीय बैंक ने 3 सहकारी बैंकों पर पेनल्टी लगाई थी।

जम्मू और कश्मीर बैंक पर 2.5 करोड़ का जुर्माना

आरबीआई ने जम्मू और कश्मीर बैंक (Jammu & Kashmir Bank) पर 2 करोड़ 50 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई है। बैंक CRILC को प्रस्तुत डेटा की अखंडता और गुणवत्ता को सुनिश्चित करने में विफल रहा। लोन से जुड़े कुछ निर्देशों का पालन भी नहीं कर पाया। इसके अलावा अंतनिर्हित लेनदेन को सुनिश्चित करने से पहले स्विफ्ट में वित्तीय/गैर वित्तीय संदेश गए सीबीएस में विधिवत प्रतिबिंबित किया। सेंट्रल ने कारण बताओ नोटिस की प्रतिक्रिया के बाद ही जुर्माना लगाया है।

Axis Bank पर 30 लाख का जुर्माना

रिजर्व बैंक ने एक्सिस बैंक पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। आरबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक बैंक ने क्रेडिट कार्ड की बकाया राशि के देर से भुगतान के लिए कुछ खातों पर दंडात्मक शुल्क लगाया था। हालांकि ग्राहकों ने थर्ड पार्टी प्लेटफ़ॉर्म में जरिए तय तारीख तक बकाया भुगतान कर दिया था। बता दें कि एक्सिस बैंक पर पिछले साल केवाईसी से संबंधित निर्देशों का अनुपालन करने में विफल होने पर पेनल्टी लगाई थी।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र पर 1.45 करोड़ रुपये का जुर्माना

बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank Of Maharashtra) पर आरबीआई ने 1 करोड़ 45 लाख रुपये का जुर्माना ठोका है। बैंक लोन एंड एडवांस और एटीएम में मैन इन द मिडिल (MITM) हमलों पर जारी किए गए निर्देशों का पालन करने में विफल रहा है।  रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने स्पष्ट किया है कि इस कार्रवाई का ग्राहकों द्वारा किए गए लेनदेन पर नहीं होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews