RBI Action: आरबीआई ने उठाया सख्त कदम, इन 3 बैंकों पर लगाया भारी जुर्माना, पढ़ें पूरी खबर

rbi action

RBI Action: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया नियमों के उल्लंघन पर हमेशा सख्त कदम उठाता रहता है। आरबीआई ने तीन बैंकों पर भारी जुर्माना लगाया है। इस लिस्ट में द अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक (राउरकेला, ओडिशा), आंध्रप्रदेश महेश को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक (हैदराबाद) और डोंबिवली नगरी सहकारी बैंक (महाराष्ट्र) शामिल हैं। इस बात की जानकारी केन्द्रीय बैंक सोमवार को दी है।

डोंबिवली नगरी सहकारी बैंक पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बैंक कुछ अनिवार्य नियंत्रण स्थापित करने में विफल रहा, जिसके कारण साइबर सुरक्षा घटना हुई। आरबीआई ने नोटिस जारी करके पूछा “उनपर पेनल्टी क्यों न लगाई जाए?”, प्रतिक्रिया के बाद जुर्माना लगाने का निर्णय लिया गया। वहीं द अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक पर 6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बैंक ग्राहकों के केवाईसी और जमा खातों के रखरखाव से जुड़े आरबीआई के निर्देशों का पालन करने में असफल रहा।

आंध्रप्रदेश महेश को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक द्वारा साइबर सुरक्षा से जुड़े सेंट्रल बैंक के निर्देशों का गैर-अनुपालन किया, इसलिए आरबीआई ने बैंक पर 60 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई है। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ अनिवार्य नियंत्रण स्थापित करने में विफल रहा, जिसके कारण साइबर सुरक्षा घटना हुई।

केन्द्रीय बैंक ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई विनियामक अनुपालन में कमियों पर आधारित है। बैंक द्वारा ग्राहकों के साथ किए गए लेनदेन पर कोई असर नहीं होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews