RBI Imposed Penality: आरबीआई ने इन 2 बैंकों पर लगाया लाखों का जुर्माना, ये है वजह, पढ़ें पूरी खबर

rbi action

RBI Imposed Penality: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank Of India) नियमों का उल्लंघन करने पर बैंकों के खिलाफ अक्सर सख्त कदम उठाता रहता है। कुछ दिन पहले ही केनरा बैंक (Canara Bank)  पर 2.92 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया था। अब आरबीआई ने दो बैंकों पर लाखों का जुर्माना लगाया है। लिस्ट में मिजोरम रुरल बैंक और त्रिपुरा ग्रामीण बैंक शामिल है। सोमवार को आरबीआई ने इस बात की जानकारी दी है। साथ ही वजह भी बताई है।

केन्द्रीय बैंक ने मिजोरम रुरल बैंक (Mizoram Rural Bank)  पर 5 लाख रुपये और त्रिपुरा ग्रामीण बैंक (Tripura Gramin Bank) पर 2 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई है।

आरबीआई के मुताबिक दोनों बैंक आय पहचान और संपत्ति वर्गीकरण (IRAC) मानदंडों के अनुरूप कुछ लोन खातों को गैर-निष्पादित के रूप में वर्गीकरण करने में विफल रहें। जिसके बाद सेंट्रल बैंक ने बैंकों को उचित कारण बताने के संबंध में नोटिस जारी किया गया। साथ उनसे पूछा गया कि, “निर्देशों का पालन न करने पर जुर्माना क्यों न लगाया जाए?”

नोटिस पर बैंकों की प्रतिक्रिया के साथ व्यक्तिगत सुनवाई (Personal Hearing) के दौरान पेश किए गए मौखिक प्रस्तुति की समीक्षा के बाद आरबीआई ने उनपर लगे आरोप को वैध करार करते हुए मौद्रिक दंड (Monetary Penality) लगाने का फैसला लिया।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews