RBI Action: एक्शन मोड में आरबीआई, इन 4 बैंकों पर लगाया लाखों का जुर्माना, कहीं इनमें आपका खाता तो नहीं, चेक करें

RBI Imposed Penalty: कुछ दिन पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इंडियन ओवरसीज बैंक पर करोड़ों का जुर्माना लगाया था। नियमों के उल्लंघन पर आरबीआई हमेशा सख्त कदम उठाता रहता है। अब चार बैंकों पर आरबीआई ने लाखों का जुर्माना लगाया है, इस बात की जानकारी सेंट्रल बैंक ने सोमवार को दी है। इस लिस्ट में सावंतवादी अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक (महाराष्ट्र), कोकन मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (मुंबई, महाराष्ट्र), बाजीराव अप्पा सहकारी बैंक लिमिटेड (अंकलखोप महाराष्ट्र) और श्री लक्ष्मी सहकारी बैंक लिमिटेड (महाइसल महाराष्ट्र) शामिल हैं।

श्री लक्ष्मी सहकारी बैंक अकाउंट के जोखिम वर्गीकरण की आवधिक समीक्षा प्रणाली स्थापित करने में विफल रहा।  इसलिए आरबीआई ने बैंक पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कोकन मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक बचत खातों में न्यूनतम शेष राशि के रखरखाव में कमी होने पर ग्राहकों से निर्धारित दंडात्मक शुल्क वसूल रहा था, जबकि बैंक को कमी की सीमा के अनुपात शुल्क लेना था। कारण बताओ नोटिस के बाद आरबीआई ने बैंक पर 1 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई है।

सावंतवादी अर्बन सहकारी बैंक ने अनुमत कैटेगरी के अलावा नए लोन और एडवांस स्वीकृत किए थे। साथ ही बैंक एसबीआई द्वारा दी जाने वाली ब्याज दरों के मुकाबले टर्म डिपॉजिट पर ज्यादा ब्याज दर की पेशकश कर रहा था। इसलिए केन्द्रीय बैंक ने इसपर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। बाजीराव अप्पा सहकारी बैंक पर आरबीआई ने 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। रिपोर्ट के मुताबिक यह बैंक विवेकपूर्ण अंतर-बैंक सकल के साथ-साथ एकल काउन्टर पार्टी जोखिम सीमा का पालन नहीं कर पाया। बता दें कि आरबीआई के इस फैसले का असर लेनदेन की प्रक्रिया और ग्राहकों पर नहीं होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews