इस बैंक के खाताधारक नहीं निकाल पाएंगे 15,000 रुपये से अधिक की राशि, RBI ने दिए आदेश, जानें वजह

इस बैंक के खाताधारक नहीं निकाल पाएंगे 15,000 रुपये से अधिक की राशि, RBI ने दिए आदेश, जानें वजह

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने सख्त कदम उठाते हुए राजगढ़ सहकारी बैंक पर कई पाबंदियाँ लगा दी है। बैंक की वित्तीय स्थिति खराब होने के करण आरबीआई ने राजगढ़ सहकारी बैंक पर प्रतिबंध लगाए हैं। बैंक के खाताधारक 15,000 रुपये से अधिक की राशि नहीं निकाल पाएंगे। आरबीआई ने जमा राशि को सुरक्षित करने के लिए यह फैसला लिया है। कुछ दिनों से आरबीआई सुरक्षा को लेकर सतर्क है और अब तक कई बैंकों के खिलाफ सख्त कदम उठा चुका है। हाल ही में 4 बैंकों पर जुर्माना ठोका गया था।

यह भी पढ़े… Xiaomi 13 सीरीज की हो चुकी है घोषणा, लॉन्चिंग डेट से हटा पर्दा, कई धांसू फीचर्स के साथ आएगा स्मार्टफोन

आरबीआई के इस फैसले से ग्राहकों का पैसा फंस चुका है। आरबीआई के मुताबिक राजगढ़ सरकारी बैंक की स्थिति अच्छी नहीं है। आरबीआई के नए आदेश के मुताबिक बैंक बिना आरबीआई के मंजूरी के ना ही तो लोन दे पाएगा और ना ही बैंक में कोई निवेश कर पाएगा। साथ ही बैंक में नई जमा राशि को भी इजाजत नहीं मिलेगी।

यह भी पढ़े… गोल गप्पे खाने से हो सकती है “पानी पूरी डिजीज “, खतरनाक इंफेक्शन से पड़ सकता है पाला, जानिए बचने के तरीके

आरबीआई ने खाताधारकों को झटका देते हुए यह ऐलान कर दिया है की 15,000 रुपये से अधिक की राशि को नहीं निकाला जा पाएगा। यदि आपका भी बैंक में अकाउंट है तो इन नए नियमों को जरूर जान ले। इन प्रतिबंधों को 6 महीने के लिए लागू किया गया है। इस नए नियम के तहत भले की आपके अकाउंट में कितने ही पैसे क्यों ना हो लेकिन आप 15,000 रुपये से अधिक की राशि नहीं निकाल पाएंगे। हालांकि रिजर्व बैंक ने इन प्रतिबंधों को राजगढ़ सहकारी बैंक के बैंकिंग लाइसेन्स को रद्द करने के लिए नहीं लगाया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews