100, 200 और 500 रुपये के नोट को लेकर RBI ने जारी किया बयान, कही ये बात, जानें यहाँ

100, 200 और 500 रुपये के नोट को लेकर RBI ने जारी किया बयान, कही ये बात, जानें यहाँ

RBI Statement: हाल ही में सरकार ने 2000 रुपये के नोटों को बंद करने का ऐलान कर दिया। आमजन 30 सितंबर तक नोट को बैंक खाते में जमा कर सकते हैं। इसी बीच 10, 20, 100, 200 और 500 रुपये के नोट को लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बड़ा बयान जारी किया है।

दरअसल, कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर स्टार मार्क वाले नोटों की वैधता को लेकर झूठी खबरें वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि, “स्टार मार्क (*) वाले नोट नकली हैं।” इस मांमले पर आरबीआई ने बयान जारी करते हुए स्पष्ट किया कि ये नोट किसी भी अन्य कानूनी बैंक नोट के समान मूल्य रखते हैं।

केन्द्रीय बैंक के मुताबिक इन नोटों को उन करेंसी नोटों के बदले जारी किया जाता है, जो प्रिंटिंग के दौरान खराब हो जाते हैं। 100 नोटों की एक गड्डी में कुछ नोट गलत छप जाते हैं, जिन्हें स्टार सीरीज से बदल दिया जाता है। नोट पर स्टार निशान यह दर्शाता है कि नोट में बदलाव किया गया है या फिर उसे दोबारा छापा गया है। सीरीज के बीच 3 अक्षरों के बाद स्टार का निशान मौजूद होता है।

आरबीआई ने यह भी बताया कि स्टार मार्क वाले नोटों वर्ष 2003 से चल रहे हैं, जिन्हें वर्ष 2006 में शुरू किया गया रहा। हालांकि शुरू में में केवल 10, 20 और 50 रुपये के नोट पर ही यह निशान छापे जाते थे, लेकिन अब इसे सभी नोटों  के लिए प्रभावी कर दिया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews