बैंकों में लावारिस पड़े पैसों को ढूँढना होगा आसान, RBI ने लॉन्च किया नया पोर्टल, ग्राहकों को मिलेंगे कई फायदे, यहाँ जानें

बैंकों में लावारिस पड़े पैसों को ढूँढना होगा आसान, RBI ने लॉन्च किया नया पोर्टल, ग्राहकों को मिलेंगे कई फायदे, यहाँ जानें

RBI UDGAM Portal: बैंकों में लावारिस पड़े डिपॉजिट का पता लगाने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने UDGAM पोर्टल लॉन्च किया है। यह एक केंद्रित वेब पोर्टल है, जिसकी सहायता से देश के नागरिक एक ही स्थान के अनेक बैंकों में जमा राशि का पता लगा सकते हैं। हाल ही में आए सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश के विभिन्न बैंकों में फरवरी 2023 तक 35,102 करोड़ रुपए लावारिस पड़े हैं।बता दें कि आरबीआई ने अप्रैल 2023 को एक सेंट्रलाइज्ड वेब पोर्टल की घोषणा की थी।

क्या है लावारिस जमा?

केन्द्रीय बैंक के दिशा-निर्देश के मुताबिक बचत, चालू खातों में शेष जमा राशि जो 10 सालों से पड़ी है या टर्म डिपॉजिट जिसे मैच्योर की तारीख से 10 सालों के भीतर क्लेम नहीं किया गया है, इसे “लावारिस जमा (Unclaimed Deposits) कहा जाता है। बैंक इन पैसों को आरबीआई ने जमाकर्ता शिक्षा और जागरूकता (DEA) फंड ट्रांसफर करते हैं।

आरबीआई ने क्या कहा?

केन्द्रीय बैंक के मुताबिक वेब पोर्टल के लॉन्च से यूजर्स को अपने लावारिस डिपॉजिट या अकाउंट की पहचान करने में मदद करेगा और वे जमा राशि को क्लेम कर पाएंगे। यूजर्स इस पोर्टल के जरिए अपने जमा खातों को अपने संबंधित बैंक अकाउंट में एक्टिव कर पाएंगे।

पोर्टल के बारे में

UDGAM पोर्टल को आरबीआई ने रिजर्व बैंक इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड (ReBIT) और आईएसटीएस के सहयोग से विकसित किया गया है। फिलहाल, यूजर्स पोर्टल पर उपलब्ध 7 बैंकों से संबंधित अपनी लावारिस जमा राशि की डिटेल्स जान सकते हैं। अन्य बैंकों के लिए यह सुविधा 15 अक्टूबर 2023 से सूचीबद्ध तरीके से शुरू होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews