RBI ने किया बड़ा ऐलान, 12 शहरों में लगेगी सिक्कों की वेंडिंग मशीन, ऐसे करेगी काम, आमजन को होगा लाभ

RBI ने किया बड़ा ऐलान, 12 शहरों में लगेगी सिक्कों की वेंडिंग मशीन, ऐसे करेगी काम, आमजन को होगा लाभ

Banking Updates: आज यानि 8 फरवरी, 2023 को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की 3 दिवसीय मॉनेटरी पॉलिसी की बैठक समाप्त हो चुकी है। एक तरह जहां आरबीआई ने रेपो रेट में वृद्धि की है वहीं कई राहत भरी घोषणाएं भी की है। जिसमें से खास घोषणा सिक्कों की वेंडिंग मशीन का पायलट प्रोजेक्ट है। केन्द्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने एमपीसी फैसलों की घोषणा करते हुए इस बात की जानकारी दी है। सिक्कों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए रिजर्व बैंक इस योजना पर काम कर रहा है।

ऐसे काम करेंगे वेंडिंग मशीन

जिस तरीके से एटीएम से लोग कैश विथ्ड्रॉ कर पाते हैं, वैसे ही सिक्कों के लिए भी खास मशीनों को लगवाया जाएगा। लेकिन ये मशीनें QR कोड पर आधारित होंगी। जिसका इस्तेमाल यूजर्स UPI के माध्यम से कर पाएंगे। हालांकि अब तक आरबीआई ने शहरों के नाम और पायलट प्रोजेक्ट के लॉन्च की तारीख घोषित नहीं की है। बहुत जल्द पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरुआती चरण में 12 शहरों में मशीन को स्थापित किया जाएगा।

महंगाई को लेकर आरबीआई के गवर्नर का बयान

केन्द्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिशान्त दास के मुताबिक वित्त वर्ष 2023 में सीपीआई बेस्ड महंगाई दर में गिरावट हो सकती है। इसके 6.5 फीसदी होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं वित्तवर्ष 2023-24 में दरें गिरकर 5.3 फीसदी तक पहुँच सकती है।

रेपो रेट में हुई वृद्धि

आरबीआई ने एक ही वित्तवर्ष में 6वीं बार रेपो दरों में इजाफा कर दिया है। 0.25 फीसदी की वृद्धि हुई है। रेपो रेट 6.25 फीसदी से बढ़कर 6.50 फीसदी हो चुकी है। सेंट्रल बैंक के इस फैसले का असर लोन और ईएमआई पर होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews