RBI MPC: आरबीआई एमपीसी बैठक 6 अगस्त से शुरू, 8 अगस्त को रिजल्ट, रेपो रेट पर आएगी बड़ी अपडेट, EMI पर पड़ेगा असर, पढ़ें खबर 

6 अगस्त से आरबीआई एमपीसी बैठक शुरू होगी। 8 अगस्त को केन्द्रीय बैंक गवर्नर शक्तिकान्त महत्वपूर्ण घोषणाएं करेंगे। इस दौरान महंगाई, रेपो रेट और अर्थव्यवस्था से संबंधित मुद्दों पर चर्चा होगी।
rbi mpc meeting

RBI MPC Meeting August 2024: आरबीआई मौद्रिक नीति बैठक 6 अगस्त से शुरू होने जा रही है। रिजल्ट का ऐलान 8 अगस्त को होगा। तीन दिवसीय की मीटिंग में अर्थव्यवस्था से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। रेपो रेट को लेकर भी कमिटी बड़ा फ़ैसला ले सकती है। हालांकि जून में आयोजित एमपीसी बैठक में रेपो दरों को असंशोधित रखने का निर्णय लिया गया था।

बैठक में शामिल होंगे 6 सदस्य

बता दें कि समिति को विकास के उद्देश्य की पूर्ति के लिए महंगाई दर को 4% के भीतर रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हर 3 महीने पर भारतीय रिजर्व बैंक एमपीसी बैठक का आयोजन करता है। इस पैनल में 3 आरबीआई अधिकारी के अलावा 3 बाहरी सदस्य शामिल होते हैं।

क्या रेपो रेट में होगा बदलाव?

विशेषज्ञों की माने तो इस बार भी आरबीआई एमपीसी रेपो दरों को बरकरार रखने का निर्णय ले सकती है। दरों में कमी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। रिजर्व व्यापक आर्थिक आंकड़ों को देखते हुए दरों में कटौती कर सकता है। अक्टूबर तक बदलाव की संभावना बहुत कम है। वर्तमान रेपो रेट 6.5% है।

आईसीआरए की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर के मुताबिक यदि मानसून सीजन के दूसरे भाग में बारिश के सामान्य वितरण और वैश्विक/घरेलू झटकों के बिना खाद्य मुद्रास्फीति कम होती है, तो अक्टूबर में रेपो रेट में बदलाव हो सकता है। दिसंबर में दरों में कमी हो सकती है।

खाद्य महंगाई बन सकती है चुनौती

बैंक ऑफ बड़ौदा की रिपोर्ट के अनुसार जब आरबीआई को विश्वास हो जाएगा की महंगाई का दबाव कम हो रहा है या भविष्य में कम हो सकता है, तब रेपो रेट में कटौती हो सकती है। जून में खुदरा मुद्रास्फीति पिछले 4 महीने में सबसे उच्चतम रहा, आंकड़ा 5.1% दर्ज किया गया। जो आरबीआई द्वारा निर्धारित सीमा से काफी आगे है।  खाद्य सामग्री के कीमतों में वृद्धि के कारण महंगाई भी बढ़ती नजर आई। मई में भी खुदरा महंगाई केन्द्रीय बैंक की सीमा से अधिक (4.8%) रही।

एमपीसी बैठक का समय और तारीख 

6 अगस्त गुरुवार को सुबह 10 बजे बैठक शुरू होगी। मीटिंग के अध्यक्ष आरबीआई गवर्नर शक्तिकान्त दास होंगे।  8 अगस्त सुबह 10 बजे नतीजे घोषित होंगे। बैठक से संबंधित अपडेट्स आरबीआई के ऑफिशियल वेबसाइट, ट्विटर हैंडल इत्यादि पर उपलब्ध होंगे। अगली एमपीसी बैठक 7 अक्टूबर 2024 को आयोजित होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews