RBI MPC Decisions: रेपो रेट में बदलाव नहीं, महंगाई-जीडीपी को लेकर आरबीआई गवर्नर ने की ये घोषणा, पढ़ें पूरी खबर

rbi action

RBI MPC Decisions: आरबीआई मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक का समापन 8 फरवरी गुरुवार को हो चुका है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank Of India) के गवर्नर शक्तिकान्त दास (Shakti Kant Das) में बैठक में लिये गए फैसलों की घोषणा कर दी है। बता दें यह वर्ष 2024 की पहली एमपीसी बैठक है। लगातार 6ठीं बार रेपो दरों (Repo Rate) में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वर्तमान में दरें 6.5% हैं। एमपीसी के इस निर्णय से ईएमआई का बोझ नहीं बढ़ेगा।

महंगाई को लेकर शक्तिकान्त ने कहा

दिसंबर 2023 में खुदरा महंगाई में दर में गिरावट आई थी। लेकिन मुद्रास्फीति अभी भी आरबीआई के काबू से बाहर है। दिसंबर में आँकड़े 5.69% थे। इंफ्लेशन पर आरबीआई गवर्नर ने कहा, “खाद्य कीमतों में उतार-चढ़ाव का मुख्य मुद्रास्फीति पर प्रभाव जारी है।” समिति ने वित्त वर्ष 2025 के सीपीआई महंगाई (CPI Inflation) दर का अनुमान 4.5% लगाया है। FY25 Q1 के लिए सीपीआई महंगाई दर का अनुमान 55%, FY25Q के लिए 4%, FY25Q3 के लिए 4.6% और FY25Q4 के लिए 4.7% है।

जीडीपी ग्रोथ  के लिए अनुमान

वित वर्ष 2025 के लिए जीडीपी ग्रोथ (GDP Growth) के अनुमान भी एमपीसी ने लगाए हैं। 2024-25 में जीडीपी ग्रोथ 7% तक हो सकता है। FY25Q1 में 7.2%, FY25Q2 में 6.8%, FY25Q3 में 7.0% और FY25Q4 में 6.9% जीडीपी ग्रोथ होने का अनुमान लगाया गया है

अप्रैल में होगी अगली एमपीसी बैठक

आरबीआई की एमपीसी बैठक 6 फरवरी को शक्तिकान्त दास की अध्यक्षता में शुरू हुई थी। मीटिंग में डॉ शशांक भिड़े, आशिमा गोयल, राजीव रंजन, माइकल देबाब्रता पात्रा और जयंत आर वर्मा शामिल रहें।  एमपीसी बैठक के मिनट्स 22 फरवरी को जारी होंगे। अगली मौद्रिक नीति समीक्षा 3 से 5 अप्रैल को होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews