आरबीआई की एमपीसी बैठक जारी, 8 दिसंबर को आएगा रेपो रेट पर फैसला, महंगाई समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा, पढ़ें पूरी खबर

rbi action

RBI MPC Meeting: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank Of India) के गवर्नर शक्तिकान्त दास की अध्यक्षता में तीन दिवसीय मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee) की बैठक बुधवार से शुरू चुकी है। बैठक में लिये गए फैसलों की घोषणा 8 दिसंबर को होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार भी आरबीआई रेपो रेट (Repo Rate) को बरकरार रखने का निर्णय ले सकता है। इसके अलावा 6 सदस्यों के इस मीटिंग में महंगाई, विकास और अर्थव्यवस्था से संबंधित कई मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

रेपो रेट में बदलाव की संभावना कम

रेपो रेट में पिछले चार एमपीसी बैठक में कोई बदलाव न करने का निर्णय लिया गया। वर्तमान में दरें 6.5% है। बैंक ऑफ बड़ौदा और क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों का मानना है कि दूसरी तिमाही में जीडीपी में उछाल आया और महंगाई दर में भी गिरावट आई है। इसलिए आरबीआई रेपो रेट को स्थिर रखने का फैसला ले सकता है। बता दें कि रेपो रेट में वृद्धि का सीधा असर लोन पर पड़ता है। बैंक MCLR दरों में वृद्धि करते हैं। जिसके कारण होम लोन, कार लोन और अन्य कजर महंगे हो जाते हैं। हालांकि बैठक के फैसले से पहले ही आईसीआईसीआई समेत कुछ बैंकों ने लोन के दरों में बढ़ोत्तरी कर दी है।

इन मुद्दों पर भी होगी चर्चा

विशेषज्ञों का मानना है कि एमपीसी की बैठक में जीडीपी के पूर्वानुमान में बदलाव हो सकता है। बता दें कि हालिया आंकड़ों के अनुसार जीडीपी ग्रोथ एमपीसी के पिछले पूर्वानुमान से काफी बेहतर रहा। मीटिंग में कृषि विकास दर भी अहम मुद्दा बन सकता है। वित्तवर्ष 2024 के लिए आरबीआई विकास अनुमानों में 20-30 bps का संशोधन कर सकता है। कृषि विकास वर्तमान में धीमी है, जो मुद्रास्फीति के आंकड़ों को प्रभावित कर सकती है। बता दें कि अक्टूबर में भी खुदरा महंगाई आरबीआई के सीमा से बाहर रही।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews