RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट, 0.25% वृद्धि की संभावना, महंगा हो जाएगा लोन, 3 अप्रैल से शुरू होगी MPC की बैठक

rbi action

RBI MPC Meeting: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक नीति बैठक 3 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। इस दौरान रेपो रेट को लेकर चर्चा हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एक बार फिर आरबीआई रेपो रेट में इजाफा कर सकता है। हाल ही में जारी हुए खुदरा महंगाई के आँकड़े सामने आए थे। इस बार के आँकड़े केन्द्रीय बैंक द्वारा तय की गई सीमा के ऊपर रहें। जिससे अंदाजा लगाया जा है कि रेपो दरों में वृद्धि हो सकती है।

फरवरी, 2023 में महंगाई दरों को देखते हुए आरबीआई ने रेपो रेट में बढ़ोत्तरी करने का फैसला लिया था। जिसका सीधा असर लोन की ब्याज दरों पर पड़ता है। साथ ही ईएमआई का बोझ भी बढ़ता है। आखिरी बार रेपो रेट में 0.25 फीसदी वृद्धि हुई थी। जिसके बाद कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज दरों में इजाफा किया था। दरों में वृद्धि का यह सिलसिला मई 2022 से लगातार चला आ रहा है, जब आरबीआई ने रेपो रेट को 4 फीसदी से बढ़ाकर 6.50 फीसदी कर दिया था।

एमपीसी की बैठक 3 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। 6 अप्रैल को इस मीटिंग में किये गए फैसलों की घोषणा की जाएगी। बैठक में तमाम घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पहलुओं पर व्यापक चर्चा की जाएगा, जिसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। बैठक के दौरान फेडरल रिजर्व, यूरोपीय सेंट्रल बैंक, बैंक ऑफ इंग्लैंड और अन्य प्रमुख केन्द्रीय बैंकों पर भी ध्यान दिया जाएगा। इतना ही नहीं इस दौरान रिटेल महंगाई की स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews