4 दिसंबर से शुरू होगी RBI MPC बैठक, रेपो रेट में बदलाव की संभावना कम, महंगाई समेत कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा, देखें खबर

4 से 6 दिसंबर तक आरबीआई एमपीसी बैठक चलेगी। रेपो रेट में बदलाव की संभावना कम है। शुक्रवार को फैसले का ऐलान होगा।
rbi mpc meeting

RBI MPC Meeting December 2024: भारतीय रिजर्व बैंक वर्ष 2024 की अंतिम मौद्रिक नीति समिति बैठक का आयोजन करने जा रहा है। इसकी शुरुआत 4 दिसंबर से होगी। तीन दिवसीय मीटिंग में जीडीपी, महंगाई और रेपो रेट समेत अर्थव्यवस्था से संबंधित कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।  6 दिसंबर को आरबीआई अध्यक्ष एमपीसी के फैसलों की घोषणा करेंगे।

बता दें कि हर दो महीने में एमपीसी बैठक का आयोजन होता है। इसमें 6 सदस्य शामिल होते हैं। हाल में सरकार ने 3 बाहरी सदस्यों को भी जोड़ा है। मीटिंग में कुल 9 सदस्य शामिल होंगे। यह वित्तवर्ष 2023-24 की 5वीं बैठक है। अगली बैठक फरवरी में होगी। शुक्रवार को सुबह 10 बजे फैसलों की घोषणा होगी। आरबीआई के फेसबुक, एक्स और यूट्यूब प्लेटोफ़ॉर्म पर फैसलों की लाइव स्ट्रीमिंग होगी।

रेपो रेट में बदलाव होगा नया नहीं? (Repo Rate)

ज्यादातर विशेषज्ञों का मानना है कि आरबीआई इस बार भी रेपो रेट में स्थिर रखने का फैसला ले सकता है। यदि ऐसा होता है तो लगातार 11वीं बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं होगा। वहीं आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती का अनुमान लगाया है। जीडीपी में गिरावट के बाद दरों में कटौती की माँग बढ़ रही है। फरवरी में रेपो दरों में बदलाव की उम्मीद है। वर्तमान में दरें 6.5% है।

आरबीआई बैठक में इन मुद्दों पर भी हो सकती है चर्चा (Reserve Bank Of India)

  • बैंकिंग सिस्टम में लिक्विडिटी की कमी देखी जा रही है। जिसके परिणामस्वरूप विदेशी मुद्रा हस्तक्षेप और सरकार धन प्रवग में अस्थायी असंतुलन देखा जा रहा है। अंदाजा लगाया जा रहा कि आरबीआई कैश रिजर्व रेशियो (CRR) में कम कर सकता है।
  • वित्तवर्ष 2025 के लिए आर्थिक वृद्धि और महंगाई दरों के अनुमान में भी बदलाव होने की संभावना है। महंगाई फोरकस्ट  4.5% से बढ़ सकता है। वहीं विकास अनुमान 7.2% से घटने की उम्मीदवार है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews