2000 रुपये के नोट पर बड़ी अपडेट, अभी भी लोग दबाएं बैठे हैं हजारों करोड़, RBI ने जारी किए नए आँकड़े, देखें खबर

आरबीआई ने 2000 रुपये के नोट को लेकर नए आँकड़े जारी किए हैं। मर्केट में भी 6 हजार करोड़ रुपये के अधिक मूल्य के नोट सर्कुलेट हो रहे हैं। केन्द्रीय बैंक को वापसी का इंतजार है। 
rbi update on rs 2000 notes

भारत में 2000 रुपये के नोट को बंद कर दिए गए हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 19 मई 2023 को इन नोटों को प्रचलन से वापस लेने का ऐलान किया था। समय-समय पर वापसी के स्टेटस की जानकारी भी साझा करता रहता है। आरबीआई ने शुक्रवार को दो हजार रुपये के नोट को लेकर नए आँकड़े जारी कर दिए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि अब तक कितने नोट वापस आए और कितने सर्कुलेट हो रहे हैं।

नए आंकड़ों के मुताबिक 30 अप्रैल 2025 कारोबार समाप्ति पर 6266 करोड़ रुपये के नोट अभी भी लोगों ने वापस नहीं किए हैं। वहीं मई 2023 कारोबार समाप्ति के दौरान 3.56 लाख रुपये रूपये चलन में थे। इन दो सालों में 98.24% नोटों की वापसी हो चुकी है। वहीं 31 मार्च 2025 तक 98.21 नोटों की वापसी हुई थी, 6,336 करोड़ रुपये प्रचलन में थे।

2000 रुपये के नोट अभी भी वैध 

सरकार ने 2000 रुपये के नोट को प्रचलन के वापस लिया है। लेकिन ये अभी वैध मुद्रा में बने रहेंगे। 7 अक्टूबर 2023 तक बैंकों दो हजार रुपये के नोटों को जमा करने या बदलने की सुविधा उपलब्ध थी। इस दौरान करोड़ों नागरिकों ने करेंसी की वापसी की।

अभी भी बदल सकते हैं नोट 

यदि आपके पास अभी भी 2000 रुपये के नोट हैं तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है। बैंक की शाखाओं में नोट वापसी की प्रक्रिया बंद हो चुकी है, लेकिन आरबीआई ने निर्गम कार्यालयों में अभी भी इन्हें डिपॉजिट किया जा सकता है। 9 अक्टूबर 2023 से ही भारतीय रिजर्व बैंक ने 19 निर्गम कार्यालय व्यक्तियों या संस्थानों से उनके खाते में दो हजार रुपये के नोट स्वीकार कर रहे हैं। इसके अलावा नागरिक भारतीय डाक के जरिए भी इन नोटों को निर्गम कार्यालयों के पास भेज सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews