RBI New Portal : कस्टमर्स के लिए राहत भरी खबर, अब आसानी से पता लगा सकेंगे अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स, क्लेम करना भी होगा सरल

RBI New Portal : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने एक नया पोर्टल UDGAM (अनक्लेम्ड डिपॉजिट- गेटवे टू एक्सेस इंफॉर्मेशन) लॉन्च किया है। आरबीआई ने इस प्लेटफॉर्म को कस्टमर्स के लिए एक ही जगह पर कई बैंकों में अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स को देखना आसान बनाने के लिए विकसित किया है।

इसकी मदद से कस्टमर्स केवल यूजर इनपुट्स के बेस पर अपने अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स को आसानी से खोज सकते हैं।इसके साथ ही यूजर्स उन डिपॉजिट्स को क्लेम करने या अकाउंट को दोबारा से चालू करने में सक्षम होंगे। इस प्लेटफॉर्म की खास बात यह है कि यह कस्टमर्स को अलग-अलग बैंकों में अनक्लेम्ड डिपॉजिट को खोजने की सुविधा प्रदान करेगा।

अभी कौन-कौन से बैंक हैं एलिजिबल

मौजूदा समय में कस्टमर्स पोर्टल पर लिस्टेड सात बैंकों में अपनी अनक्लेम्ड डिपॉजिट के बारे में जानकारी देख सकते हैं। जबकि 15 अक्टूबर के बाद से अन्य बैंकों की सुविधा भी पोर्टल पर एड कर दी जाएगी। फिलहाल इन सात बैंकों में कस्टमर्स अपनी अनक्लेम्ड डिपॉजिट को खोजने के लिए एलिजिबल हैं-

1. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
2. पंजाब नेशनल बैंक
3. सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया
4. धनलक्ष्मी बैंक लिमिटेड
5. साउथ इंडियन बैंक लिमिटेड
6. DBS बैंक इंडिया लिमिटेड
7. सिटीबैंक

अनक्लेम्ड डिपॉजिट क्या है?

ऐसे सेविंग या करंट अकाउंट्स जिनमें दस सालों से किसी भी तरह का कोई ट्रांजैक्शन नहीं किया गया तो बैंक उस अकाउंट में रखे गए डिपॉजिट को अनक्लेम्ड डिपॉजिट घोषित कर देते हैं। हालांकि, इसके बाद बैंक उस अकाउंट होल्डर से कॉन्टेक्ट करने की कोशिश भी करता है। इसके लिए नए पोर्टल में क्या है सुविधाएं मिलेंगे इसके लिए आप  RBI Loan Portal: आरबीआई ने शुरू किया नया प्लेटफॉर्म, अब मिनटों में मिलेगा लोन, दूर होगी फंड्स की कमी  खबर पढ़ सकते है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews