RBI Report: इन 3 बैंकों में कभी नहीं डूबेगा पैसा, आरबीआई ने जताया भरोसा, जारी की नई रिपोर्ट

rbi action

Banking Updates: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने डमेस्टिक सिस्टमैटिक इम्पोर्टेंट बैंक की लेटेस्ट लिस्ट (D-SIB Report) जारी कर दी है। जिसमें केन्द्रीय बैंक ने देश के तीन बैंकों को सुरक्षित और भरोसेमंद होने का दावा भी किया है। 2 जनवरी को जारी हुई इस रिपोर्ट में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), आईसीआईसीआई और HDFC भी शामिल है। ये सभी बैंक भारत के जीडीपी में अहम भूमिका निभाते हैं। बता दें कि इन लिस्ट में से दो प्राइवेट बैंक हैं। इनके डूबने से देश की अर्थव्यवस्था में लड़खड़ा सकती है।

यह लेटेस्ट अपडेट मार्च 31 2022 में इकट्ठा की गई जानकारियों पर आधारित है। जुलाई 2014 में सेंट्रल बैंक ने एक फ्रेमवर्क जारी किया था। 2015 से ही सिस्टमैटिक इम्पॉर्टन्स स्कोर के आधार पर यह लिस्ट जारी हो रही है। वहीं एसबीआई और आईसीआईसीआई को साल 2015 और 2016 में इसे D-SIB के लिए घोषित किया था। जिसके बाद इसमें HDFC भी शामिल हो गया। इस रिपोर्ट के लिए अन्य कॉमन इक्विटी टियर 1 की जरूरत 1 अप्रैल 2016 से चरणबद्ध और 1 अप्रैल 2019 से पूरी तरफ से लागू हो चुकी हो।

आरबीआई ने ये कहा

लिस्ट के मुताबिक आईसीआईसीआई बैंक और एफडीएफसी बैंक का रिस्क वेटेड असेस्ट पेरसेंटेज 0.20 प्रतिशत एसबीआई का 0.60 प्रतिशत है। आरबीआई ने कहा कि, “एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक और एचड़िएफ को घरेलू व्यवस्थित रूप से मत्वपूर्ण बैंकों के रूप में 2021 की तरह ही इस बार भी बकेटिंग संरचना की तहत लिस्ट में शामिल किया गया है”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews