
RBI Action: विनियामक अनुपालन में कमी को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank Of India) ने चार बैंकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और बिहार में स्थित सहकारी बैंकों पर भारी जुर्माना (Monetary Penalty) लगाया है। इस बात की जानकारी आरबीआई ने गुरुवार को दी है। आइए जानें इन बैंकों के नाम क्या हैं और आखिर आरबीआई ने यह कदम उठाया है?
आंध्र प्रदेश के इस बैंक पर लगी पेनल्टी
आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक लिमिटेड पर 50, 000 रुपए का मौद्रिक जुर्माना लगाया गया है। इस बैंक ने राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) को धोखाधड़ी की सूचना देने में देरी की। आरोप साबित होने के बाद आरबीआई ने मौद्रिक दंड लगाने का निर्णय लिया।
बिहार के इस बैंक पर लगा जुर्माना
11 जुलाई को जारी एक आदेश द्वारा आरबीआई ने वैशाली जिला सहकारी केंद्रीय बैंक लिमिटेड, बिहार पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जांच में पाया गया कि बैंक खातों के जोखिम वर्गीकरण की आवधिक समीक्षा की प्रणाली स्थापित करने में विफल रहा।
महाराष्ट्र के इस बैंक पर लगा आरबीआई का चाबुक
8 जुलाई को जारी एक आदेश द्वारा आरबीआई ने चंद्रपुरा जिला केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड, महाराष्ट्र पर 2.5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई है। जांच के दौरान पता चला कि बैंक ने अपने निदेशकों को लोन स्वीकृत किया है। जिसके बाद आरबीआई ने सख्त कदम उठाया।
कर्नाटक का यह बैंक लिस्ट में शामिल
15 जुलाई 2024 को जारी एक आदेश द्वारा श्री हरिहरेश्वर शहरी सहकारी बैंक लिमिटेड, हरिहर, कर्नाटक पर “एक्स्पोज़र मानदंड और वैधानिक/अन्य प्रतिबंध यूसीबी ” पर जारी निर्देशों का अनुपालन न करने के आरोप में 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इस बैंक ने विवेकपूर्ण अंतर बैंक सकल और काउंटर पार्टी जोखिम सीमाओं का उल्लंघन किया है।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

