RBI ने दी लोन रिकवरी एजेंट को चेतावनी, कठोर कर्ज वसूली तरीके के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, जाने

RBI ने दी लोन रिकवरी एजेंट को चेतावनी, कठोर कर्ज वसूली तरीके के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, जाने

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कई सरकारी और प्राइवेट बैंको द्वारा ग्राहकों को लोन की सुविधा दी जाती है, जिसकी जिम्मेदारी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के अंदर आती है। लेकिन जब लोन रिकवरी की बात आती है तो रिकवरी एजेंट कई बार गलत तरीकों का इस्तेमाल करने से भी पीछे नहीं हटते। लेकिन अब इस मामले पर सख्त एक्शन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा लिया जाएगा।

आज एफई मॉडर्न बीएफएसआई शिखर सम्मेलन में अपने उद्घाटन भाषण के दौरान आरबीआई के गोवर्नर शक्तिकान्त दास ने कहा की, “लोन रिकवरी एजेंट जिस तरह से गलत तरीके आजमा रहें उसे काभी भी स्वीकार नहीं किया जा सकता है। अक्सर ये एजेंट गलत समय पर ग्राहकों को कॉल करते हैं और कभी-कभी अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल करते हैं, जो कभी भी स्वीकार करने योग्य नहीं है।”

यह भी पढ़े… इस फिल्म में पूजा हेगड़े के साथ रोमांस करते नजर आ सकते हैं KGF के “रॉकी भाई”, जाने फिल्म का नाम

इस मामले को लेकर जल्द ही एक गाइड्लाइन भी जारी की जाएगी। गवर्नर के मुताबिक जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म को सुरक्षित करने के लिए भी गाइड्लाइन जारी की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा की, ” इस तरह के मामले को हम गंभीरता से ले रहे हैं और ऐसी संस्थाओं के खिलाफ कारवाई करने में संकोच भी नहीं करेंगे।” साथ शक्तिकान्त दास ने सभी कर्जदाताओं बैंकों से भी इस मामले पर ध्यान देने को कहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews