RBI जल्द जारी करेगा ई-रुपया, डिजिटल करेंसी को लेकर जारी किया गया कॉन्सेप्ट नोट

RBI जल्द जारी करेगा ई-रुपया, डिजिटल करेंसी को लेकर जारी किया गया कॉन्सेप्ट नोट

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश की घरेलू करेंसी को लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने एक जरूरी जानकारी साझा की हैं। रिजर्व बैंक ने बताया है कि करेंसी को जल्दी डिजिटल अवतार (Digital Currency) में लॉन्च किया जा सकता है। आरबीआई के मुताबिक पायलट प्रोजेक्ट के तहत ई-रुपया (E-rupee) लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इस ई-रूपये का इस्तेमाल खास स्थितियों पर किया जा सकेगा। इसके अलावा रिजर्व बैंक ने सेंट्रल बैंक डिजिटल करंसी के कॉन्सेप्ट नोट (Concept Note) भी जारी कर दिए हैं।

कॉन्सेप्ट नोट को जारी करने का उद्देश्य डिजिटल करेंसी और खास तौर पर डिजिटल रूपये की खासियत के प्रति लोगों में जागरूकता लाना है। इससे आने वाले समय में डिजिटल करेंसी का उपयोग सुरक्षित और सही तरीके से किया जा सकेगा।

Must Read- फिर दुर्घटना का शिकार हुई Vande Bharat Express, चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

पायलट लॉन्च के बारे में जानकारी देते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बताया कि वह जल्द ही ई रूपये लॉन्च करने वाला है। केंद्रीय बैंक की ओर से भारत में डिजिटल मुद्रा का परीक्षण किया जा रहा है। इसी संबंध में आरबीआई की ओर से केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा से रिलेटेड एक कॉन्सेप्ट नोट में पायलट आधार पर पेश ई रूपये की पेशकश करते हुए इसके लाभ के बारे में जानकारी दी जाएगी।

जानकारी के मुताबिक डिजिटल मुद्रा की डिजाइन इसके संभावित उपयोग और इसे जारी करने की व्यवस्था जैसे मुद्दों पर भी बातचीत की गई है। इसी के साथ सब्सिडी के तहत बैंकिंग प्रणाली, मौद्रिक नीति और वित्तीय स्थिरता पर जो प्रभाव आएंगे उनके बारे में भी जांच पड़ताल की गई है। गोपनीय मुद्दों के विश्लेषण पर भी विशेष रूप से ध्यान दिया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews