महंगाई को कंट्रोल करने के लिए RBI उठाएगा बड़ा कदम, फिर महंगा हो सकता है लोन, यहाँ जानें डिटेल्स

महंगाई को कंट्रोल करने के लिए RBI उठाएगा बड़ा कदम, फिर महंगा हो सकता है लोन, यहाँ जानें डिटेल्स

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। एक बार फिर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) महंगाई को कंट्रोल करने के लिए रेपो रेट में वृद्धि कर सकता है। वहीं खुदरा महंगाई में पिछले तीन महीनों से गिरावट देखी जा रही है। आरबीआई के इस फैसले का सीधा असर लोन लेने वाले ग्राहकों को होगा। रिपोर्ट की माने तो सितंबर तक आरबीआई रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की वृद्धि कर सकता है हाल ही में रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 1.40 की वृद्धि की थी।

यह भी पढ़े… CG Weather: मानसून द्रोणिका का असर, इन जिलों में बारिश की चेतावनी, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति नीतिगत दरों में वृद्धि की रफ्तार को कम भी कर सकती है। डॉयचे बैंक ने यह अंदाजा लगाया है की आरबीआई रेपो रेट में चौथाई प्रतिशत की वृद्धि सितंबर करने वाली है। अगस्त में ही रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की वृद्धि आरबीआई ने की थी। जिसके बाद कई बैंकों ने लोन के ब्याज दरों और ईएमआई में इजाफा किया है।

हालांकि भी भारत में महंगाई लगातार 6 महीने से आरबीआई के संतोषजनक स्तर से 6% ऊपर ही बना हुआ है। वैश्विक स्तर पर नरमी के संकेत के बावजूद आरबीआई ने आर्थिक वृद्धि और मुद्रास्फीति में कोई बदलाव नहीं किए है। हालांकि आरबीआई ने पहले यह भी बयान दिया की महंगाई को काबू में लाने के साथ-साथ आर्थिक वृद्धि को समर्थन देने के इरादे से नरम नीतिगत रुख को वापस लेने पर भी नजर डाली जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews