2000 रुपये के नोट पर आरबीआई का नया अपडेट, मार्केट में अभी भी मौजूद है करोड़ों की रकम, ऐसे वापस करें नोट, पढ़ें पूरी खबर

2000 rupee note

2000 Rupees Note Update: रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (Reserve Bank Of India) ने 2000 रुपये के नोट को लेकर बयान जारी किया है। बुधवार को RBI ने बताया कि अभी भी 2000 रुपये के नोट लीगल टेंडर रहेंगे। इसके अलावा केन्द्रीय बैंक इन नोट से संबंधित नए आँकड़े भी जारी किए हैं। साथ ही लोगों से एक अनुरोध भी किया है। बता दें कि 19 मई, 2023 से भारत में 2000 रुपये के नोट का सर्कुलेशन बंद कर दिया गया है।

ऐसे वापस करें नोट

आरबीआई ने कहा कि, “₹2000 के नोटों को जमा करने और बदलने की सुविधा आरबीआई की 19 निर्गम कार्यालय में उपलब्ध रहेगी। जनता से अनुरोध है कि वे पोस्ट ऑफिस (India Post) जरिए ₹2000 के नोट भेजने की सुविधा का लाभ उठाएं।” आगे केन्द्रीय बैंक ने कहा, “भारतीय डाक के जरिए नोट भेजने पर कार्यालय तक जाने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा।”

मार्केट में मौजूद है इतनी रकम

2000 रुपये के नोट बदलने की डेडलाइन 7 अक्टूबर थी। हालांकि इससे पहले 30 सितंबर तक ही निर्धारित किया गया था। इसके बावजूद भी 31 अक्टूबर, 2023 तक केवल 97% नोट ही वापस आए हैं। वहीं अभी भी मार्केट में करीब 0.10 लाख करोड़ रुपये की रकम बाकी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews