RBI का सख्त कदम, इस बैंक पर लगाया 2 करोड़ से अधिक का जुर्माना, बताई यह वजह

rbi action

RBI Imposed Penalty On The Bank: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया बैंकों द्वारा नियमों का पालन ना करने पर अक्सर सख्त कदम उठाता है। इस साल कई बैंक आरबीआई ने एक्शन का शिकार बने। एक बार फिर केन्द्रीय बैंक ने सख्त कदम उठाते हुए बैंक ऑफ बहरीन एंड कुवैत बीएससी (BSC) के भारतीय परिचालन पर 2.66 करोड़ का जुर्माना लगाया है। इससे पहले कई सहकारी बैंकों को हर्जाना भरना पड़ा है।

आरबीआई ने मुताबिक बैंक पर जुर्माना नियमों का पालन करने में खामी को देखते हुए लगाया है। इस बात की जानकारी सेंट्रल बैंक ने सोमवार को बयान जारी करके दी है। रिजर्व बैंक के मुताबिक साइबर सुरक्षा रूपरेखा पर अपने डेटाबेस में असामान्य और अनधिकृत (Unusual And Unauthorized), इंटरनल या एक्सटर्नल गतिविधियों का पता लगाने के लिए एक सिस्टम लागू करने में नाकामयाब रहा।

हालांकि केन्द्रीय बैंक ने इस मामले को मद्देनजर रखते हुए बैंक ऑफ बहरीन एंड कुवैत बीएससी को नोटिस जारी करते हुए कारण भी पूछा था। जिसके बाद ही जुर्माना लगाया गया है। इसका असर ग्राहकों पर नहीं होगा। बैंक और ग्राहकों के बीच हुए लेनदेन पर की वैधता पर कोई भी प्रश्न नहीं उठता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews