
Recurring Deposits: रेकरिंग डिपॉजिट भी सेविंग के लिए सुरक्षित तरीका साबित हो सकता है। बैंक अलग-अलग अवधि के लिए आरडी स्कीम की सुविधा देते हैं। इसके लिए हर महीने एक निर्धारित राशि जमा करनी पड़ती है। हालांकि इसपर इनकम टैक्स भी लगता है। हाल ही में कई बैंकों ने 5 साल की अवधि वाली आरडी पर इंटरेस्ट रेट भी बढ़ाया है। वर्तमान समय में कई बैंक 1-10 साल की आरडी पर शानदार ब्याज दे रहे हैं। दरें 7 फीसदी से भी अधिक है। ऐसे ही कुछ बैंको के बारे में यहाँ बताया गया है।
उज्जीवन स्मॉल फाइनेन्स बैंक (Ujjivan Small Finance Bank)
यह बैंक पाँच साल की आरडी पर 7.20 फीसदी का ब्याज दे रहा है। ग्राहकों को 5,000 रुपये प्रतिमाह के निवेश पर मैच्योरिटी पर 3.62 लाख रुपये का रिटर्न मिलता है।
इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank)
इंडसइंड बैंक पाँच साल की रेकरिंग डिपॉजिट पर आकर्षक ब्याज दे रहा है, इंटरेस्ट रेट 7.25 फीसदी है। मैच्योरिटी पर 3.62 लाख रुपये मिलते हैं, जिसके लिए हर महीने 5,000 रुपये का इनवेस्टमेंट करना होता है।
सूर्योदय लघु वित्त बैंक
यह बैंक भी आरडी पर बेहद शानदार ब्याज दे रहा है। हर महीने 5000 रुपये का निवेश करने पर पाँच साल बाद मैच्योरिटी पूरी होने पर 3.65 लाख रुपये मिलते हैं। इंटरेस्ट रेट 7.5 फीसदी है।
डीसीबी बैंक (DCB Bank)
यह बैंक प्राइवेट बैंकों में सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। दरें 7.60 फीसदी है। पाँच साल की अवधि वाली आरडी पर हर महीने 5,000 रुपये का निवेश करना होता है। मैच्योरिटी पूरी होने पर 3.66 लाख रुपये का रिटर्न मिलता है।
(Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी योजना या स्कीम में निवेश करने की सलाह नहीं देता)

