वरिष्ठ नागरिकों के लिए रिलायंस लाइफ का धांसू प्लान, एक बार निवेश करने पर जिंदगी भर मिलेगी पेंशन, बचेगा टैक्स, जानें डीटेल

sbi scheme

Pension Plan: पेंशन के जरिए लोग रिटायरमेंट के बाद अपने लाइफस्टाइल को बनाए रखते हैं। उम्र कोई भी व्यक्ति की इच्छाएं खत्म नहीं होती। कई लोग अपने गोल्डन एज को लेकर ढेरों प्लानिंग करते हैं। जिसमें उनकी मदद पेंशन प्लान करते हैं। इस प्लांस के जरिए बुढ़ापे में नियमित राशि की गारंटी मिलती है। कमाई को मंथली आय में बदलने के लिए यह बेहतरीन तरीका माना जाता है। मार्केट में ऐसे कई प्लांस उपलब्ध हैं, इनमें से एक रिलायंस लाइफ का इमीजिएट एनुइटी प्लान है।

प्लान के बारे में

इस प्लान के तहत सिर्फ एक बार निवेश करना होता। जिसके बाफ जिंदगी भर इनकम का लाभ मिलता है। आप वार्षिक, मंथली, अर्ध वार्षिक और छमाही एनुइटी में से किसी भी विकल्प का चयन कर सकते हैं। आप चाहे तो पेऑउट्स को सैलरी की तरह ही मंथली आधार पर ले सकते हैं। इसके लिए किसी प्रकार के मेडिकल टेस्ट की जरूरत भी नहीं पड़ती है। प्लान के तहत एक लाइफ एनुइटि की गारंटी 5 वर्ष, 10 वर्ष और 15 वर्ष होती है। इनकम टैक्स कानूनों के तहत टैक्स बेनेफिट्स का लाभ भी मिलता है। 20 से 80 वर्ष आयु का की भी व्यक्ति प्लान का लाभ उठा सकता है। पॉलिसिहोल्डर्स को नॉमिनी का नाम देते की इजाजत भी देता है।

कैलकुलेशन

प्लान का मिनिमम पर्चेज प्राइस 1 लाख रुपये है। वहीं न्यूनतं एनुइटी इन्स्टॉल्मेन्ट 1000 रुपये है। यदि एक व्यक्ति Reliance Annuity Plan में 5 लाख रुपये का निवेश करता है तो उसे ज़िंदगी पर 2,371 रुपये पेंशन मिलती रहेगी। पॉलिसीहोल्डर के मृत्यु के बाद नॉमिनी को 5 लाख रुपये पर्चेज मिल जाता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी प्लान या योजना में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews