Reliance IPO : देश का सबसे बड़ा आईपीओ ला सकते है मुकेश अंबानी! क्या टूटेगा एलआईसी का रिकॉर्ड? पढ़ें यह खबर

Reliance IPO : देश के सबसे धनी उद्योगपति मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के आईपीओ की ख़बरों ने देश के बड़े बड़े निवेशकों का ध्यान अपनी और खींचा है। हालांकि अब देखना होगा कि यह आईपीओ कब और कितना बड़ा आता है।
Reliance IPO : देश का सबसे बड़ा आईपीओ ला सकते है मुकेश अंबानी! क्या टूटेगा एलआईसी का रिकॉर्ड? पढ़ें यह खबर

Reliance IPO : भारतीय शेयर बाजार में जल्द ही एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, जब देश के सबसे धनी उद्योगपति मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो इंफोकॉम अपना आईपीओ (प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम) लेकर आएगी। सूत्रों के अनुसार, रिलायंस जियो का यह आईपीओ भारतीय शेयर बाजार का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है, जो एलआईसी (भारतीय जीवन बीमा निगम) का रिकॉर्ड तोड़ने की क्षमता रखता है।

दरअसल ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस जियो इंफोकॉम एक विशाल आईपीओ लाने की तैयारी में है, जिसका मूल्य 55 हजार करोड़ रुपये से भी अधिक हो सकता है। इस आईपीओ के माध्यम से रिलायंस जियो का उद्देश्य न केवल अपनी कंपनी को नई बुलंदियों पर पहुंचाना है, बल्कि भारतीय शेयर बाजार में भी एक नया इतिहास रचने का है।

बात दें कि इस समय, देश के सबसे बड़े आईपीओ का रिकॉर्ड एलआईसी के पास है। दरअसल सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी ने मई 2022 में अपना आईपीओ लॉन्च किया था, जिसकी राशि करीब 21 हजार करोड़ रुपये थी। एलआईसी ने इस प्रकार पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस का रिकॉर्ड तोड़ा, जिसने नवंबर 2021 में 18,300 करोड़ रुपये का आईपीओ जारी किया था।

हुंडई इंडिया का संभावित आईपीओ:

दरअसल एलआईसी का सबसे बड़ा आईपीओ रिकॉर्ड खतरे में है। जानकारी के अनुसार यह रिकॉर्ड रिलायंस जियो के आईपीओ से पहले ही टूट सकता है। क्योंकि दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता हुंडई अपनी भारतीय शाखा, हुंडई इंडिया, का आईपीओ लाने की योजना बना रही है। हुंडई इंडिया ने आईपीओ के लिए सेबी के पास ड्राफ्ट फाइल कर दिया है। इस ड्राफ्ट के अनुसार, हुंडई इंडिया का आईपीओ 25 हजार करोड़ रुपये तक का बताया जा रहा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews