Reliance Jio Listing : 2025 में हो सकती है रिलायंस जियो की लिस्टिंग, जानिए इसे लेकर क्या है तैयारी

Reliance Jio Listing : ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस जेफरीज ने अपने एक रिसर्च नोट में की गई भविष्यवाणी के अनुसार मुकेश अंबानी की प्रमुख कंपनी, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL), की टेलीकॉम इकाई रिलायंस जियो (Jio) 2025 में स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध हो सकती है।
Reliance Jio Listing : 2025 में हो सकती है रिलायंस जियो की लिस्टिंग, जानिए इसे लेकर क्या है तैयारी

Reliance Jio Listing : मुकेश अंबानी की प्रमुख कंपनी, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL), की टेलीकॉम इकाई रिलायंस जियो (Jio) 2025 में स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध हो सकती है। यह भविष्यवाणी ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस जेफरीज ने अपने एक रिसर्च नोट में की है। जेफरीज के अनुसार, प्रमोटर जियो को पेरेंट कंपनी से अलग कर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट करा सकते हैं, जिससे RIL के स्टॉक में 15% की वृद्धि की संभावना है।

जियो की लिस्टिंग का RIL के स्टॉक पर प्रभाव

दरअसल जेफरीज के रिसर्च नोट के अनुसार, जियो की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग से कंपनी का मूल्यांकन 112 बिलियन डॉलर तक हो सकता है। यदि जियो को रिलायंस इंडस्ट्रीज से अलग करके सूचीबद्ध किया गया, तो रिलायंस का स्टॉक 3580 रुपये तक जा सकता है, जिससे निवेशकों को मौजूदा स्तर से 15% का रिटर्न मिलने की संभावना हो सकती है। वहीं वर्तमान में, रिलायंस का स्टॉक 3194.40 रुपये पर कारोबार कर रहा है, जो इस रिपोर्ट के बाद 0.87% की वृद्धि दर्शाता है।

क्या जियो का IPO आएगा?

जानकारी के अनुसार जेफरीज ने अपनी रिपोर्ट में इस संभावना पर चर्चा की है कि जियो की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग IPO (इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग) के माध्यम से की जाएगी या फिर इसे रिलायंस इंडस्ट्रीज से अलग करके लिस्ट कराया जाएगा। जियो में 33.7% माइनॉरिटी शेयरहोल्डिंग है, जो IPO की आवश्यकताओं को पूरा करती है। ऐसे में रिलायंस 10% स्टेक को लिस्ट कर सकता है। जियो ने अपने कैपेक्स फेज को पार कर लिया है, इसलिए पूरा IPO माइनॉरिटी शेयरहोल्डर्स की ओर से ऑफर फॉर सेल हो सकता है।

IPO में रिटेल निवेशकों की भागीदारी

दरअसल IPO में 35% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व रखना होता है। यदि रिटेल हिस्सा सब्सक्राइब नहीं हुआ, तो उसे संस्थागत और गैर-संस्थागत निवेशकों को अलॉट किया जा सकता है। इससे रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास जियो में मेजोरिटी कंट्रोल स्टेक बना रहेगा। इस प्रकार, रिटेल निवेशकों की भागीदारी सुनिश्चित होगी और कंपनी को एक मजबूत निवेशक आधार मिलेगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews