कच्चे तेल के घटते दाम ने बढ़ाई चिंता, MP के इन शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आज का ताजा भाव

कच्चे तेल के घटते दाम ने बढ़ाई चिंता, MP के इन शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आज का ताजा भाव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। शुक्रवार को भी कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई थी। ‌क्रूड ऑयल की घटते कीमतों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों को कच्चे तेल की डिमांड घटने का विचार सता रहा है। चीन में कोरोना प्रतिबंध के कारण क्रूड ऑयल की डिमांड पर असर पड़ा है, जिसके कारण कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। देश के महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं हुए हैं। वहीं मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में (Prices of petrol and diesel) आज औसतन गिरावट देखी गई है। लेकिन कुछ शहरों में पेट्रोल की कीमतों में उछाल आया है।

यह भी पढ़े…कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज़, DA के एरियर्स पर आई बड़ी अपडेट, खाते में डेढ़ से 2 लाख तक बढ़ेगी राशि!

पेट्रोल की कीमतों में 0.09 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 0.08 रुपये प्रति लीटर की गिरावट देखी गई है। प्रदेश में डीजल की कीमत 94.81 रुपए प्रति लीटर है। प्रदेश के विभिन्न शहरों में पेट्रोल की कीमत अलग अलग है। अशोकनगर, बेतूल, मंदसौर, रीवा, शहडोल, विदिशा और उज्जैन में पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि देखी गई है। मंदसौर में पेट्रोल की कीमतों में 1.11 रुपये की वृद्धि हुई है। विदिशा, उज्जैन, टीकमगढ़, सीधी, शाजापुर, सीहोर, राजगढ़, मंडला, खंडवा, झाबुआ, हरदा, गुना, दतिया, दमोह, छतरपुर, बेतूल और आगर मालवा में आज पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है।

यह भी पढ़े…19 अक्टूबर को जबलपुर पहुंचेंगे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पनागर में आम सभा को करेंगे संबोधित

अलीराजपुर, उमरिया, शिवपुरी, नीमच, मंदसौर, खरगोन, छिंदवाड़ा में आज पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है। भोपाल में आज पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये प्रति लीटर है, यहाँ पेट्रोल की कीमत में 0.33 रुपये की वृद्धि हुई है। इसके अलावा सिंगरौली, सागर, रतलाम, रायसेन ,मुरैना, नरसिंहपुर, जबलपुर, होशंगाबाद, धार, देवास, में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है। अनुपुर, रीवा, शहडोल और श्योपुर में आज भी पेट्रोल सबसे ज्यादा है, यहां 1 लीटर पेट्रोल 111 रुपये ऊपर से भी अधिक की कीमत में बिक रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews