RBI की बड़ी घोषणा, UPI यूजर्स खाते में पैसे न होने पर भी कर पाएंगे भुगतान, शुरू होगी नई सुविधा, पढ़ें पूरी खबर

rbi action

UPI New Service: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के लिए नई सुविधा को मंजूरी दे दी है। जिसके जरिए यूजर्स खाते में पैसे न होने पर भी लेनदेन करने में सक्षम होंगे। दरअसल, आरबीआई ने यूपीआई सिस्टम में प्री-सैक्शंड क्रेडिट लाइंस (Pre-Sanctioned Credit Lines) को शामिल करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी है। अब तक यूपीआई पर केवल जमा रकम से ट्रांजेक्शन की अनुमति थी, लेकिन अब प्री-अप्रूव्ड लोन क् सुविधा भी उपलब्ध होगी।

बढ़ेगा UPI का दायरा

बता दें कि वर्तमान में यूपीआई पर क्रेडिट कार्ड्स, सेविंग अकाउंट और Overdrafts Accounts जो जोड़ा सकता है। सेंट्रल बैंक ने “बैंकों में पूर्व -स्वीकृति ऋण सुविधा (Pre-Approved Loan) सेवा का यूपीआई के जरिए परिचालन का प्रस्ताव रखा है। आरबीआई के इस फैसले का मुख्य उद्देश्य यूपीआई के दायरे को बढ़ाना है।

आरबीआई ने क्या कहा?

आरबीआई का कहना है कि इस सुविधा के तहत व्यक्तिगत ग्राहक की पूर्व सहमति से शेड्यूल कॉमर्शियल बैंक की तरफ से पूर्व -स्वीकृति ऋण सुविधा से भुगतान करने की इजाजत होगी। इससे लागत कम होगी और नए प्रॉडक्ट्स भी तैयार होंगे।

कैसे उठायें लाभ ?

देखा जाए तो यूपीआई की नई सुविधा क्रेडिट कार्ड की तरह ही काम करेगा। हालांकि इसमें बिना कार्ड के लेनदेन किया जा सकेगा। सेवा का लाभ उठाने के लिए आवेदन करना होगा। फाइनेंशियल रिकॉर्ड चेक करने के बाद ही अप्रूव्ड लोन की मंजूरी मिलेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews