महंगाई के मोर्चे पर राहत, फेस्टिव सीजन में खुदरा मुद्रास्फीति में गिरावट, नए आँकड़े जारी, पढ़ें पूरी खबर

retail inflation

Retail Inflation October: केन्द्रीय सांख्यिकी मंत्रालय ने सोमवार को खुदरा महंगाई के नए आँकड़े जारी कर दिए है। अक्टूबर में खुदरा मुद्रास्फीति में गिरावट दर्ज की गई है। रीटेल इंफ्लेशन घटकर 4.87%  तक पहुँच चुका है। सितंबर 2023 में दरें 5.2% थी। वहीं अगस्त 2023 में खुदरा मुद्रास्फीति 6.83% थी। इसी के साथ अक्टूबर में खुदरा महंगाई चार महीने के सबसे निचली स्तर पर पहुँच चुकी है। अक्टूबर 2022 में दरें 6.77% थी।

खाद्य महंगाई दर में गिरावट, दालों के महंगाई में उछाल

सीपीआई ने आंकड़ों के मुताबिक खाद्य महंगाई दर में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। अक्टूबर माह में खाद्य महंगाई 6.61% रही, जो सितंबर में 6.62% थी। पिछले साल अक्टूबर में खाद्य महंगाई दर 7.01% थी। दालों की महंगाई दर में भी उछाल आया है। दरें 18.79% हैं, जो सितंबर में 16.38% थी। अंडों और मसालों के महंगाई में इजाफा हुआ है। अनाज के महंगाई दरें घटकर 10.65% तक पहुँच चुकी है।

महंगाई दर आरबीआई के काबू से अब भी बाहर

पिछले महीने खुदरा महंगाई दर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा निर्धारित सीमा से बाहर रही। लेकिन 5 फीसदी के नीचे दरों का होना राहत की बात है। दिसंबर में आरबीआई मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक का आयोजन होने वाला है। इस दौरान खुदरा मुद्रास्फीति पर चर्चा हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews