राहत भरी खबर: खुदरा महंगाई दर में आई गिरावट, सब्जियों के दाम घटने का असर, 6.83% तक पहुंची मुद्रास्फीति

cpi retail inflation

Retail Inflation In August 2023: जनता के राहत भरी खबर सामने आई है। अगस्त में खुदरा महंगाई दर में गिरावट हुई है। मंगलवार को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय से नए आँकड़े जारी किए हैं। जिसके मुताबिक पिछले महीने सलाना दर पर खुदरा महंगाई दर घटकर 6.83 फीसदी तक पहुँच चुकी है। सब्जियों और खाद्य पदार्थों के दाम घटने के परिणाम स्वरूप रीटेल इंफ्लेशन में गिरावट आई है।

जुलाई में इतनी थी महंगाई दर

बता दें कि जुलाई 2023 में खुदरा महंगाई दर 7.4 फीसदी दर्ज की गई थी, जो 15 महीने में सबसे उच्चतम स्तर पर थी। खाने-पीने के चीजों के दाम बढ़ने से जुलाई में महंगाई दर भी बढ़ी थी। अब अगस्त में 0.61 की गिरावट हुई है। विशेषज्ञों ने अगस्त में 7% महंगाई दर का अनुमान लगाया है।

महंगाई अब भी आरबीआई के दायरे से बाहर

भले ही अगस्त में महंगाई के मोर्चे पर राहत मिली है, लेकिन अब भी मुद्रास्फीति रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के दायरे बाहर है। आरबीआई का मुद्रास्फीति लक्ष्य 4+/-2% है। महंगाई के आंकड़ों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार एमपीसी बैठक में रेपो रेट में वृद्धि का फैसला लिया जा सकता है।

अगस्त में महंगाई के आँकड़े

नए आंकड़ों के मुताबिक अगस्त में शहरी क्षेत्रों में मुद्रास्फीति 6.57% और ग्रामीण क्षेत्रों में 7.02% रही। हाउसिंग महंगाई 4.47% से घटकर 4.38% तक पहुँच चुकी है। फ़्यूल, बिजली की महंगाई बढ़कर 4.31% रही। दाल, कपड़े और जूते के महंगाई दर में गिरावट आई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews