Retail Inflation: महंगाई दर में आया उछाल, 4.81% तक पहुंची मुद्रास्फीति, खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़े

Retail inflation

Retail Inflation: स्टैटिक्स एंड प्रोग्राम इंप्लिमेंटेशन (MoSPI) ने आज यानि 12 जुलाई को खुदरा महंगाई के नए आँकड़े जारी कर दिए हैं। खुदरा महंगाई दर तीन महीने के उच्चतम स्तर पर पहुँच चुकी है। लगातार चार महीने गिरावट के बाद जून में खुदरा मुद्रास्फीति में वृद्धि हुई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इसका मुख्य कारण खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ना है।

मई महीने में खुदरा महंगाई दर 4.25% थी, जो जून में बढ़कर 4.81% तक पहुँच चुकी है। इस हिसाब से पिछले महीने खुदरा मुद्रास्फीति में 0.56 फीसदी का इजाफा हुआ है। हालांकि इन्फ्लेशन रेट अभी भी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कंट्रोल में है। आरबीआई का टॉलरेन्स बैंड 2% से लेकर 6% तक है। लेकिन अनुमान से ज्यादा है, जो 4.60% था।  इससे पहले मार्च 2023 में खुदरा महंगाई दर 5.66 फीसदी था।

सब्जियों के महंगाई दर में -8.18 फीसदी से बढ़कर 0.93 फीसदी तक पहुँच चुकी है। खाद्य महंगाई दर 4.49 फीसदी है, जो पहलर 2.96 फीसदी था। ग्रामीण महंगाई दर 4.23 फीसदी से बढ़कर 4.72 फीसदी हो चुकी है। वहीं शहरी महंगाई दर 4.33 फीसदी से बढ़कर 4.96 फीसदी तक जा चुकी है। अनाज की महंगाई दर 12.65% से बढ़कर 12.71% हो गई है। फ्यूल सेगमेंट के लिए इंफ्लेशन रेट 3.92% है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews