आमजन को झटका, जुलाई में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 7.44% तक पहुंचा, टूटा 15 महीने का रिकॉर्ड, पढ़ें पूरी खबर

cpi retail inflation

Retail Inflation In July 2023: जुलाई महीने में खुदरा महंगाई दर में उछाल आया है। 15 महीनों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए महंगाई दर 7.44 फीसदी तक पहुंच चुकी है। सोमवार को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने सोमवार को नए आँकड़े जारी कर दिए हैं। थोक मुद्रास्फीति में गिरावट देखी गई है। सबसे ज्यादा इजाफा खाने-पीने की चीजों में हुआ है। पिछले साल जुलाई में रीटेल इन्फ्लेशन 6.71 फीसदी देखा गया था। इससे पहले अप्रैल 2022 में मुद्रास्फीति 7.79 फीसदी थी।

आरबीआई के काबू से बाहर महंगाई

इस बार खुदरा महंगाई दर आरबीआई द्वारा निर्धारित सीमा से ज्यादा है। बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने लगातार 3 बार रेपो रेट में कोई वृद्धि नहीं की। वर्तमान में दरें 6.75 फीसदी पर बरकरार है। इस बार जुलाई-सितंबर तिमाही में अनुमानित महंगाई दर 6.2 फीसदी है।

खाने-पीने के चीजों पर बढ़ी महंगाई

सरकारी आंकड़ों के अनुसार जुलाई महीने में खाद्य वस्तुओं की महंगाई 11.51 फीसदी दर्ज की गई, जो जून में 4.55 फीसदी थी। वहीं पिछले साल समान महीने में खाद्य पदार्थों का महंगाई दर 6.69 फीसदी थी। वहीं सब्जियों की वार्षिक महंगाई दर 37.43% है।

थोक महंगाई दर में गिरावट

थोक महंगाई दर में गिरावट देखने को मिली है। सब्जियों के भाव में उछाल के बावजूद जुलाई में लगातार चौथे महीने में गिरावट दर्ज की गई है। दरें 0 से 1.36% के नीचे बरकरार हैं। थोक मुकी सूचनक आधारित मुद्रास्फीति में पिछले महीने 4.12% की कमी आई थी। जुलाई में खाने-पीने के चीजों की मुद्रास्फीति 14.25% रही। वहीं जून में इसका आंकड़ा 1.32% रहा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews