नए साल से पहले मोदी सरकार ने दी उपभोक्ताओं को सौगात, नया पोर्टल हुआ लॉन्च, ऐसे उठायें लाभ

नए साल से पहले मोदी सरकार ने दी उपभोक्ताओं को सौगात, नया पोर्टल हुआ लॉन्च, ऐसे उठायें लाभ

Right To Repair: अगले साल से कई नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। कुछ कई योजनाएं और सुविधाएं भी केन्द्रीय सरकार द्वारा शुरू की जा रही है। इसी बीच राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर कंज़्यूमर्स अफेयर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल के एक नए पोर्टल को लॉन्च किया है, जिसका नाम “Right To Repair” है। इससे देश के ग्राहकों को अपने प्रॉडक्ट्स को रिपेयर करने में मदद मिलेगी और कंपनियों पर निर्भर भी नहीं होगा पड़ेगा।

ऐसे उठायें लाभ

इस पोर्टल के हरिए ग्राहकों को सभी कंपनियों के प्रॉडक्ट्स की जानकारी उपलब्ध होगी। इतना ही नहीं इनके मरम्मत, रेट और उपलब्धता की जानकारी भी यहाँ मिलेगी। वन पॉइंट एड्रेस पर ही इलेक्ट्रॉनिक्सम, वाहन, फार्म इक्विप्मन्ट और कंज्यूमर ड्यूरेबल की डिटेल्स मिलेगी। इसके लिए righttorepairindia.in एड्रेस पर जाना होगा। उपभोक्ता इस एड्रेस पर जाकर अपनी शिकायत भी दर्ज करवा सकते हैं और रिपेयर की रीक्वेस्ट भी कर सकते हैं। इससे कंपनियां रिपेयरिंग के लिए मना नहीं कर पाएगी। इसके दायरे में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से लेकर फर्नीचर भी शामिल है।

इस सुविधाओं की भी हुई शुरुआत

केन्द्रीय सरकार ने एनटीएफ मोबाइल ऐप भी पेश किया है। एक राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन केंद्र के नए परिसर का उद्घाटन भी किया गया है। इस खास अवसर पर गोयल ने यह भी कहा कि उपभोक्ता मामलों का बोझ जल्द ही खत्म हो सकता है। पीएम नरेंद्र मोदी की संकल्पना के मुताबिक उपभोक्ता मंत्रालय कंज्यूमर के जीवन को आसान बनाने और कारोबार को और भी आसान बनाने के लिए काम कर रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews