कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, मध्यप्रदेश में आज बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, इन शहरों में लगी ईंधन की कीमतों में आग!

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, मध्यप्रदेश में आज बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, इन शहरों में लगी ईंधन की कीमतों में आग!

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है। हालांकि अब भी भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Prices of petrol and diesel) में कोई खास बदलाव नजर नहीं आ रहे हैं। मध्यप्रदेश में आज ईंधन की कीमतों में वृद्धि देखी गई है। कल जहां पेट्रोल की किम 109.63 रुपये में बिक रहा था, आज बढ़ कर 109.70 रुपये प्रति लीटर हो चुका है। पेट्रोल में 0.07 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। वहीं डीजल 0.08 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि के साथ 94.89 रुपये की कीमत पर पहुँच चुका है।

यह भी पढ़े… CG Weather: मानसून द्रोणिका का प्रभाव, इन जिलों में भारी बारिश के आसार, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

प्रदेश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल की कीमत भी अलग है। कहीं पेट्रोल 108 रुपये में बिक रहा है तो इसकी कीमत 111 रुपये से भी अधिक है। उमरिया, सागर, मंडला, मंदसौर, कटनी, होशंगाबाद, हरदा, डींडोरी, छिंदवाड़ा और बेतूल में पेट्रोल की कीमतों में इजाफा हुआ है। वहीं अनुपुर, बालाघाट, शहडोल और श्योपुर में आज भी पेट्रोल 111 रुपये से अधिक की कीमत में बिक रहा है।

यह भी पढ़े… सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्णय, कर्मचारियों-अधिकारियों को दी राहत, सरकार का आदेश रद्द, जल्द मिलेगा लाभ

अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, डींडोरी, मंडला, नीमच, पन्ना, रीवा, सतना, सिवनी, शिवपुरी, सीधी और उमरिया में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। विदिशा, सिंगरौली, सीहोर, सागर, रतलाम, रायसेन, नरसिंहपुर, मुरैना, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर, देवास, भोपाल और अशोकनगर में आज पेट्रोल 108 रुपये प्रति लीटर आसपास की कीमत में बिक रहा है। वहीं आगर मालवा, बेतूल, भिंड, छतरपुर, दमोह, दतिया, धार, गुना, हरदा, होशंगाबाद, झाबुआ, कटनी, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, राजगढ़, शाजापुर, टीकमगढ़ और उज्जैन में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 109 रुपये के आसपास देखी गई।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews