साल के सबसे निचले स्तर पर पहुँचा क्रूड ऑयल, पेट्रोल-डीजल में आया उछाल, MP में बढ़ गए ईंधन के दाम, जानें नए रेट

साल के सबसे निचले स्तर पर पहुँचा क्रूड ऑयल, पेट्रोल-डीजल में आया उछाल, MP में बढ़ गए ईंधन के दाम, जानें नए रेट

Petrol And Diesel Prices: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। क्रूड ऑयल इस साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुका है। फिलहाल इसकी कीमत 80 डॉलर प्रति लीटर से नीचे है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट हो सकती है। हालांकि सोमवार को भी भारत के महानगरों में आज में कोई बदलाव नहीं हुए। वहीं दूसरी तरफ मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल पेट्रोल और डीजल के भाव में उछाल देखा गया है।

एमपी में ऐसा है ईंधन का हाल

पेट्रोल में औसतन पेट्रोल पर 0.38 रुपये और डीजल 0.33 रुपये की वृद्धि हुई है। बीते दिन प्रदेश में ईंधन की कीमतों में गिरावट देखी गई थी करीब एक हफ्ते बाद यहां भाव में उछाल देखा गया है। विभिन्न शहरों में इनकी कीमतें भी अलग है। पेट्रोल की कीमत 108 रुपये से 112 रुपये के बीच में है। डीजल 94 रुपये से लेकर 97 रुपये के बीच में बिक रहा है।

इन शहरों में बढ़े पेट्रोल के दाम

अशोकनगर में पेट्रोल पर 0.88 रुपये, डिंडोरी में 0.58, जबलपुर में 0.54 रुपये, मंडला में 0.60 रुपये, रीवा में 0.87 रुपये और शाजापुर में 0.58 रुपये की वृद्धि हुई है। विदिशा, टीकमगढ़, शिवपुरी, सागर, नरसिंहपुर, खरगोन, बालाघाट,, बड़वानी, अलीराजपुर और आगर मालवा इस लिस्ट में शामिल है। वहीं मंदसौर में 1 रुपये से अधिक की गिरावट हुई है।

अनुपुर, बालाघाट, रीवा, शहडोल और श्योपुर में पेट्रोल सबसे ज्यादा महंगा है, यहां 1 लीटर की कीमत 111 रुपये से भी अधिक देखी जा रही है। विदिशा, उज्जैन, सिंगरौली, सागर, रतलाम, रायसेन, मंदसौर, इंदौर, होशंगाबाद, ग्वालियर, देवास, दमोह, भोपाल, बेतूल, भिंड में इसकी कीमत 108 रुपये के आसपास देखी गई है। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत पॉइंट 108.65 रुपये प्रति लीटर है। आगर मालवा, अशोकनगर, छतरपुर, दतिया, गुना, धार, हरदा, जबलपुर, झाबुआ, कटनी, मंडला, मुरैना, नरसिंहपुर, सीहोर, सिवनी, शाजापुर और टीकमगढ़ में आज इसकी कीमत 109 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा और 110 रुपये से कम है।

डीजल का भी हाल जानें
जबलपुर, मंडला, अनुपुर, बालाघाट, डिंडोरी, जबलपुर, मंडला, रीवा, शाजापुर, शिवपुरी और टीकमगढ़ में डीजल के दाम में भी इजाफा देखा गया है। बालाघाट, अनुपुर, बालाघाट, रीवा, शहडोल और श्योपुर में डीजल सबसे ज्यादा महंगा है, यहाँ 1 लीटर की कीमत 96 रुपये से भी ज्यादा है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews