आज से बदल गए ये 4 नियम, आमजन पर पड़ेगा असर, लिस्ट में सोशल मीडिया और रेलवे भी शामिल, जानें नए रूल्स

आज से बदल गए ये 4 नियम, आमजन पर पड़ेगा असर, लिस्ट में सोशल मीडिया और रेलवे भी शामिल, जानें नए रूल्स

Rules Change In March 2023: आज से मार्च 2023 की शुरुआत हो चुकी है। नए महीने के साथ देश में नए नियम भी लागू हो चुके हैं। जिसका असर आमजन पर पड़ेगा। रेलवे से लेकर बैंकिंग तक कई नियमों में सरकार ने बदलाव कर दिया है। 1 मार्च से एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम भी बदल चुके हैं। वहीं रेलवे भी ट्रेनों के टाइम-टेबल में बड़ा बदलाव करने जा है। सोशल मीडिया को लेकर भी सरकार ने नए निर्देश जारी किये हैँ।

एटीएम से नहीं निकलेगा 2 हजार रुपये का नोट

देश के प्रमुख बैंकों में से एक इंडियन बैंक ने एटीएम से 2000 रुपये नोट ना उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक 1 मार्च से यह नया नियम लागू होने जा रहा है। ग्राहकों को 2 हजार रुपये का नोट निकालने के लिए बैंक के ब्रांच में जाना होगा।

सोशल मीडिया के नए नियम

भारत सरकार ने आईटी नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका असर यूजर्स पर पड़ेगा। नए नियम 1 मार्च से लागू होने वाले हैं। ये बदलाव फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले पोस्ट से जुड़ा है। ऐसा ककरने वालों पर जुर्माना भरना पड़ सकता है। या अन्य कार्रवाई भी हो सकती है।

रेलवे ने किया बदलाव

इंडियन रेलवे बढ़ती गर्मी को देखते हुए 5000 मालगाड़ियाँ और पैसेंजर ट्रेनों के टाइम टेबल में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। साथ ही कई नई स्पेशल ट्रेनों को शुरू करने का ऐलान किया है। यदि आप भी ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं तो एक बार नए टाइम टेबल को जरूर चेक कर लें।

बैंकों की छुट्टी

मार्च के महीने में बैंकों में ढेरों छुट्टियाँ हैं। जिसका असर आमजन पर पड़ सकता है। होली और नवरात्रि जैसे त्योहार भी पड़ रहे हैं। इस महीने कुल 12 दिन बैंक बंद रहे हैं। इसलिए बैंक से जुड़ा कोई भी काम करवाने की प्लानिंग से पहले एक बार आरबीआई का कलेंडर जरूर कर लें।

एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़े

होली के पहले गैस वितरण कंपनियों ने घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। धरेलू गैस सिलेंडर में 50 रुपये और कमर्शियल गैस में 350 रुपये का इजाफा हुआ है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews