Rules Changing From June 1: आज से बदल गए पैसों से जुड़े ये 5 नियम, जनता की जेब पर पड़ेगा असर, पढ़ें पूरी खबर

april new rules

Rules changing from June 1: आज से जून का महिना शुरू हो चुका है। साथ ही कई नियमों में बदलाव भी हो चुका है। 1 जून से पैसों से जुड़े कई बदलाव हुए हैं, जिसका सीधा असर आमजन के जेब पर पड़ेगा। कुछ बदलाव उनके लिए फायदेमंद रहेंगे तो कुछ जनता का बोझ बढ़ाएंगे।

एलपीजी सिलेंडर के भाव में बदलाव

सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के भाव में कटौती कर दी है। 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर में 83.50 रुपये की कटौती की गई है। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पिछले महीने भी कमर्शियल एलपीजी में 172 रुपये की कटौती की गई थी।

एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से जुड़े नए नियम

एक्सिस बैन ने अपने क्रेडिट कार्डधारकों के लिए एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस प्रोग्राम में बड़ा बदलाव किया है। नए नियम 1 जून से प्रभावी होंगे और 31 अगस्त तक वैध रहेंगे। बता दें कि बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स को देश के विभिन्न एयरपोर्ट पर कंप्लीमेंट्री लाउंज के इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है, कार्ड के प्रकार के हिसाब से कंप्लीमेंट्री लाउंज एक्सेस के नंबर की लिमिट होती है।

इलेक्ट्रिक टू व्हीलर खरीदना हुआ महंगा

उद्योग मंत्रालय द्वारा इलेक्ट्रिक टू व्हीलर वाहनों पर मिलने वाली सब्सिडी को कम दिया है, जिससे संबंधित अधिसूचना 21 मई को जारी की गई थी। सब्सिडी 15 हजार रुपये प्रति किलोवाट घंटा से घटकर 10 हजार रुपये प्रति किलोवाट घंटा हो चुकी है।

EPFO के नियम में बदलाव

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने भी पीएफ खाता के जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जो आज से प्रभावी होंगे। अब सभी खाताधारकों का पीएफ अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य होगा। इसकी जिम्मेदारी नियोक्ता की होगी।

आरबीआई ने शुरू किया नया अभियान

रिजर्व बैंक ऑफ  इंडिया द्वारा 1 जून से “100 दिन 100 भुगतान” अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत आरबीआई ने 100 दिनों के भीतर देश के हर जिले में टॉप 100 अनक्लेम्ड जमा राशि का पता लगाया जाएगा और उनका निपटान किया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews