Rules Changing: सितंबर में बदल जाएंगे पैसों से जुड़े 6 नियम, जनता के जेब पर पड़ेगा असर, पढ़ें पूरी खबर

aadhaar atm

Rules Changing In September 2023: सितंबर का महिना शुरू होने में 2 दिन ही बचा है। नए माह की शुरुआत के साथ पैसों से जुड़े कई नियमों में भी बदलाव होने जा रहा है। स्मॉल सेविंग स्कीम, क्रेडिट कार्ड, बैंकिंग और डीमैट अकाउंट से जुड़े कुछ रूल्स बदलने वाले हैं।

2000 रुपये नोटों से जुड़ा नियम

सरकार ने 2000 रुपये से नोटों पर रोक लगा दी है। नागरिकों को इसे बदलने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया गया है। यदि आपने अब तक दो हजार रुपये से नोट नहीं बदलें तो तुरंत यह काम पूरा कर लें।

आधार कार्ड अपडेट

यदि आप आधार कार्ड को अपडेट करवाना चाहते हैं तो 14 सितंबर तक कर लें। क्योंकि इस दौरान आप फ्री में अपना आधार अपडेट कर सकते हैं।

छोटी बचत योजना के नियम

सरकार ने स्मॉल सेविंग स्कीम के लिए आधार कार्ड और पैंक लिंक करवाना जरूरी कर दिया है। यदि अपने ऐसा नहीं किया है तो आपके पास 30 सितंबर तक का ही समय है।

डीमैट अकाउंट नॉमिनेशन नियम

डीमैट अकाउंट में नॉमिनेशन करवाने की अंतिम तारीख 30 सितंबर है। इसके बाद मार्केट रेगुलेटर सेबी बिना नॉमिनेशन वाले खाते को निष्क्रिय कर सकता है।

एसबीआई एफडी स्कीम

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने वीकेयर स्कीम की डेडलाइन आगे बढ़ा दी है। वरिष्ठ नागरिक इसे प्लान का लाभ 30 सितंबर तक ही उठा सकते हैं।

ऐक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड

ऐक्सिस बैंक के Magnus क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 1 सितंबर को शुल्क देना होगा। पुराने कार्डधारकों के लिए फीस 10 हजार रुपये+जीएसटी है। वहीं नए कार्डधारकों के लाइ शुल्क 12,500 रुपये+जीएसटी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews