
Aadhaar Card Update: आधार कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। इसके बिना की सरकारी कार्य अधूरे रह जाते हैं। देशभर में इसकी शुरुआत वर्ष 2010 में की गई थी और अब करीब 90% आबादी इसका उपयोग कर कर रहे हैं। आधार कार्ड यूजर्स के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। हाल में नियमों में कुछ संशोधन किए गए हैं। अब एनरोलमेंट आईडी का इस्तेमाल कर दो बड़ी सेवाओं का लाभ उपभोक्ता नहीं उठा पाएंगे। बता दें जब तक आधार कार्ड जारी नहीं हो जाता, तब आधार आधार कार्ड एनरोलमेंट आईडी का इस्तेमाल किया जाता है।
इन दो कामों में नहीं कर पाएंगे एनरोलमेंट आईडी का इस्तेमाल
नए नियमों के तहत इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए टैक्सपेयर्स आधार कार्ड के स्थान पर एनरोलमेंट आईडी का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। एनरोलमेंट आईडी के उपयोग से अब पैन कार्ड बनवाने की अनुमति भी नहीं होगी। यह नियम 1 अक्टूबर 2024 से लागू हो जाएगा।
क्या है वजह?
सरकार ने यह फैसला पैन फर्जीवाड़े पर रोकथाम लगाने के लिए लिया है। वर्ष 2017 से ही पैन कार्ड एप्लिकेशन और इनकम टैक्स रिटर्न के लिए आधार एनरोलमेंट आईडी का इस्तेमाल किया जा रहा है। लेकिन अब ज्यादातर लोगों के पास आधार कार्ड उपलब्ध है। इसलिए सरकार ने इस सुविधा पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।
आधार एनरोलमेंट आईडी के बारे में
आधार एनरोलमेंट आईडी एक 28 डिजिट की पहचान संख्या होती है। इसके जरिए आवेदक आपके आधार कार्ड एप्लीकेशन स्टेटस को चेक कर सकते हैं। साथ ही आधार नंबर भूलने या खोने पर अपने पहचान को वेरफाइ कर सकते हैं। एनरोलमेंट आईडी का इस्तेमाल केवाईसी प्रोसेस में किया जाता है। बैंक अकाउंट खोलने और पासपोर्ट प्राप्त करने नें भी यह सहायक होता है।

