आज खुल गया SAMHI Hotels का IPO, 18 सितंबर तक दांव खेलने का मौका, निवेश से पहले जान लें ये बातें

आज खुल गया SAMHI Hotels का IPO, 18 सितंबर तक दांव खेलने का मौका, निवेश से पहले जान लें ये बातें

IPO Alert: आज सैम्ही होटल्स लिमिटेड (SAMHI Hotels Limited) ने अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग ओपन कर दिया है। कंपनी देश के प्रसिद्ध ब्रांडेड होटल्स में से एक है, जो वर्ष 2010 से इस कारोबार से जुड़ा है। 14 सितंबर को 1370 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए होटल ब्रांड ने अपना आईपीओ लेकर आया है। निवेशक 18 सितंबर तक दांव लगा सकते हैं। दोपहर 12:51 बजे तक आईपीओ को 0.04 गुना सबस्क्राइब किया गया है। रीटेल कैटेगरी में 0.21 गुना और NII कैटेगरी में 0.01 गुना सब्स्क्रिप्शन हुआ है।

एंकर इन्वेस्टर्स के जरिए कंपनी ने जुटाए 616 करोड़ रुपये

कुल 108,738,095 शेयरों को जारी किया गया है। फ्रेश इश्यू के तौर पर 95,238,095 शेयर्स और ऑफर फॉर सेल के तहत 13,500,000 शेयरों की पेशकश हुई है। एंकर इन्वेस्टर्स के लिए 45%, QIIB के लिए 30%, NII के लिए 15% और रीटेल के लिए 10% शेयरों को रिजर्व किया गया है। एंकर इन्वेस्टर्स के जरिए कंपनी ने ओपनिंग के पहले ही 616 करोड़ रुपये का फंड जुटा लिया है।

प्राइस, लॉट साइज़ और महत्वपूर्ण तारीख

22 सितंबर को इश्यू का अलॉटमेंट होगा। 25 सितंबर को रिफन्ड की प्रक्रिया शुरू होगी। 27 सितंबर को लिस्टिंग होगी। आईपीओ का प्राइस बैंड 119 रुपये से 126 रुपये है। लॉट साइज़ 119 शेयर्स हैं। लिस्टिंग प्लेटफ़ॉर्म बीएसई और एनएसई है।

आईपीओ का उद्देश्य

। इश्यू के जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी और सहायक कंपनियों द्वारा लिए गए कुछ उधरों का पूर्ण और आंशिक पुनर्भुगतान के लिए किया जाएगा। जिसमें अर्जित ब्याज का भुगतान भी शामिल है। इसके अलावा समान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य के लिए भी जुटाई गई रकम का इस्तेमाल होगा। सैम्ही होटल्स लिमिटेड के लीड मैनेजर्स जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड और कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड है। वहीं kFin Technologies Limited आईपीओ का रजिस्ट्रार है

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News शेयर मार्केट या आईपीओ में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews