आज खुल गया इस फार्मा कंपनी का IPO, 3 अप्रैल तक निवेशक लगा पाएंगे दांव, इतनी है प्राइस बैंड, जानें डिटेल्स

आज खुल गया इस फार्मा कंपनी का IPO, 3 अप्रैल तक निवेशक लगा पाएंगे दांव, इतनी है प्राइस बैंड, जानें डिटेल्स

Satoc Pharmaceuticals Limited IPO: साल 2015 से फार्मास्यूटिकल्स प्रोडक्ट्स का उत्पादन और कारोबार करने वाली सैटॉक फार्मास्यूटिकल्स अपना आईपीओ लेकर आ चुकी है। इसके ओपनिंग का निर्धारित समय 29 मार्च यानि आज है। यदि आप ग्रे मार्केट में निवेश करने में इच्छुक हैं तो यह खबर आपके काम आ सकती है। बता दें की यह फार्मा कंपनी सैटॉक ग्रुप का एक हिस्सा है। कंपनी ने 33.30 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए फ्रेश इश्यू के तौर पर कुल 3,000,000 शेयरों को जारी किया है।

इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग का प्राइस बैंड 105 रुपये-111 रुपये प्रति शेयर है। निवेशकों को 3 अप्रैल तक दांव लगाने का मौका मिलेगा। आईपीओ का रीटेल कोटा 35%, QIB कोटा 50% NII कोटा 15% है। इसका फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति एक्विटी शेयर है। प्रत्येक इन्वेस्टर एक लॉट की बोली लगा पाएगा। 1 लॉट में 1200 शेयरों को शामिल किया गया है। इश्यू का लीड मैनेजर Beeline Cpital Advisors Pvt Ltd है।

सहायक कंपनियों में निवेश, मौजूदा परिसर में कंस्ट्रक्शन, इश्यू के खर्चों का भुगतान, वर्किंग कैपिटल आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कंपनी अपना आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल करेगी। श्रदकुमार दशराथभाई पटेल, दिनेश कुमार बाबूलाल गेलॉट, विशाल कुमार देवराजभाई पटेल, किरण बालदेवीभाई जोतनिया और चेतनकुमार बच्चूभाई पटेल आईपीओ के प्रोमोटर्स हैं। प्री-इश्यू शेयर होल्डिंग 84.63 प्रतिशत है।10 अप्रैल को आईपीओ का अलॉटमेंट, 11 अप्रैल को रिफ़ंड का इनिशीएशन और 13 अप्रैल को इसकी लिस्टिंग होगी।

(Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News आईपीओ या शेयर मार्केट में निवेश करने की सलाह नहीं देता।) 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews