Saving Scheme: छोटे निवेश से बनेगा बड़ा फंड, 5 साल करें बचत, मिलेगा टैक्स छूट, ये सरकारी स्कीम करेगी मदद

Saving Scheme: छोटे निवेश से बनेगा बड़ा फंड, 5 साल करें बचत, मिलेगा टैक्स छूट, ये सरकारी स्कीम करेगी मदद

Money Saving Scheme: आम आदमी के जीवन में बचत का विशेष महत्व होता है। अलग-अलग तरीके से हर व्यक्ति पैसों को बचाता है। वर्तमान सरकार द्वारा कई छोटी बचत योजनाएं चलाई जा रही है। जिसमें कम निवेश पर अच्छा फंड तैयार किया जा सकता है। इन्हीं में से एक “राष्ट्रपति बचत पत्र योजना” है।  इस स्कीम को केंद्र सरकार का समर्थन प्रदान है। योजना के तहत लोग सिंगल या जॉइंट खाता खुलवा सकते हैं। वर्तमान में स्कीम पर 7.7  फीसदी ब्याज मिल रहा है।

1000 रुपये में खुलवा सकते हैं खाता

राष्ट्रीय बचत पत्र योजना 5 सालों में मैच्योर होती है। 1000 रुपये के निवेश से खाता खुलवाया जा सकता है। 100 रुपये के मल्टीपल में कोई भी व्यक्ति निवेश कर सकता। निवेश के लिए अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं होती।

मिलती है टैक्स छूट की सुविधा

अधिनियम 1961 की धारा 80 सी के तहत निवेश करने वाले व्यक्ति को मूलराशि पर 1.5 लाख तक टैक्स छूट की सुविधा मिलती है। एनएससी पर निवेशक लोन के लिए भी आवेदन सकते हैं।

कौन उठा सकता है लाभ?

10 वर्ष से अधिक उम्र का नाबालिग या नाबालिग की ओर से माता-पिता खाता खुलवा सकते हैं। योजना का लाभ केवल भारतीय नागरिक ही उठा सकते हैं।

ऐसे उठायें लाभ

योजना का संचालन पोस्ट ऑफिस द्वारा किया जाता है। खास बात यह है कि एनएससी को एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे पोस्ट ऑफिस और एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को ट्रांसफर किया जा सकता है। योजना के तहत खाता खुलवाने के लिए एनएससी आवेदन पत्र (भरा हुआ), पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड इत्यादि),  एड्रेस प्रूफ, निवेश की राशि या चेक की जरूरत पड़ती है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी योजना में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews