Saving Scheme: बचत के लिए LIC की स्पेशल स्कीम, मिलेगा टैक्स छूट का लाभ, 30 सितंबर तक करें निवेश

Saving Scheme: बचत के लिए LIC की स्पेशल स्कीम, मिलेगा टैक्स छूट का लाभ, 30 सितंबर तक करें निवेश

Money Saving Scheme: आम आदमी के जीवन में बचत बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। सेविंग से लोगों को वित्तीय सुरक्षा की गारंटी मिलती है। पैसे बचाने के लिए सही तरीका भी जरूरी होता है। आपको खर्चे और कमाई का पूरा-पूरा कैलकुलेशन करना पड़ता है। जिसके बाद ही किसी बचत योजना में निवेश किया जा सकता है। पोस्ट ऑफिस और बैंक के साथ-साथ भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) भी कई योजनाएं चला रही है। जिसके जरिए नागरिक बचत करते हैं। ऐसी ही खास स्कीम के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

पॉलिसी के बारे में

एलआईसी धन वृद्धि स्कीम बचत के लिए बेहतरीन विकल्पों में से एक माना जाता है। इसमें टैक्स छूट, बीमा और रिटर्न की गारंटी मिलती है। निवेशक 30 सितंबर तक पॉलिसी को खरीद सकते हैं। यह एक नॉन लिक्विड, नॉन पार्टिसिपेटिंग, सिंगल प्रीमियम क्लोज एंडेड प्लान है। पॉलिसी के तहत 10 गुना तक बीमा राशि का लाभ मिलता है। यदि दुर्भाग्यपूर्ण मैच्योरिटी से पहले पॉलिसिहोल्डर की मृत्यु हो जाती है तो परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

कौन उठा सकता है लाभ?

इसमें 10, 15 और 18 वर्षों के लिए निवेश करने का विकल्प मिलता है। प्लान का लाभ उठाने वाले निवेशकों को प्लान चुनने के लिए दो ऑप्शन दिए जाते हैं, जिसमें मृत्यु पर बीमा राशि 1.25 गुना या 10 गुना हो सकती है। प्लान खरीदने के लिए पॉलिसिहोल्डर की न्यूनतम आयु 90 दिन से 8 साल होनी चाहिए। वहीं प्रवेश की अधिकतम आयु 32 वर्ष से 60 वर्ष होनी चाहिए।

कैलकुलेशन

धन वृद्धि स्कीम कम से कम 1,25,000 रुपये की मूल सुनिश्चित राशि (Sum Assured) देता है। इसके पहले विकल्प में 1000 रुपये के मूल राशि के लिए 60 रुपये से 75 रुपये की अतिरिक्त गारंटी मिलती है। वहीं दूसरे ऑप्शन में 25 रुपये से 40 रूपये की अतिरिक्त गारंटी मिलती है। मैच्योरिटी/मृत्यु पर 5 वर्षों के मासिक, तिमाही, छिमाही और वार्षिक का विकल्प का चयन निपटान के लिए कर सकते हैं। स्कीम से जुड़े अधिक जानकारी के लिए एलआईसी के ऑफिशियल वेबसाइट licindia.in पर विजिट कर सकते हैं।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल समान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews