Saving Scheme: मालामाल कर देगी ये सरकारी स्कीम, बनेगा 1 Crore का फंड, रोजाना करें 28 रुपये की बचत

Saving Scheme: मालामाल कर देगी ये सरकारी स्कीम, बनेगा 1 Crore का फंड, रोजाना करें 28 रुपये की बचत

Money Saving Scheme: अपने जीवन में हर कोई करोड़पति बनना चाहता है। ऐसा सभी के लिए संभव नहीं होता। कम इनकम और खर्चों के बीच बचत करना भी आसान नहीं होता है। लेकिन कुछ योजनाओं का लभ उठाकर आप छोटे निवेश से भी करोड़ों का फंड बना सकते हैं। ऐसे ही योजनाओं में से एक सरकारी स्कीम “धन रेखा स्कीम (Dhan Rekha Scheme)” है। इस स्कीम का संचालन एलआईसी द्वारा किया जाता है।

स्कीम के बारे में

एलआईसी धन रेखा स्कीम एक मनी-बैक बीमा पॉलिसी है। जो प्रोटेक्शन और बचत दोनों का ही मिश्रण है। मैच्योरिटी के दौरान मोटी रकम मिलती है। यदि इससे पहले पॉलिसिहोल्डर की मृत्यु होती है तो परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना के तहत कई सुविधाओं का लाभ मिलता है। ऑनलाइन प्रीमियम खरीदने पर स्पेशल डिस्काउंट की सुविधा मिलती है। निवेश पॉलिसी के आधार पर लोन भी ले सकते हैं। 15 दिन का फ्री लुक पीरियड मिलता है।

ये है कैलकुलेशन

यदि कोई व्यक्ति 30 वर्ष की उम्र पॉलिसी में निवेश शुरू करता है।  50 लाख रुपये की बीमा राशि के लिए हर साल 9996 रुपये जमा करने होंगे। साथ इसके अलावा एक्सीडेंट डेथ बेनेफिट राइडर का ऑप्शन भी चुनें। इस हिसाब से पॉलिसिहोल्डर को हर महीने 833 रुपये और मंथली प्रीमियम का भुगतान करना होगा। ऐसे में निवेशक को रोजाना करीब 28 रूपये की बचत करनी होगी। दुर्भाग्यपूर्ण यदि निवेश की मृत्यु दुर्घटना के दौरान हो जाती है तो उसके परिवार को 50 लाख रुपये बीमा राशि के साथ-साथ 50 लाख रुपये आकस्मिक मृत्यु लाभ मिलता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल समान्य जानकारी साझा करना है। MP  Breaking News किसी भी स्कीम में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews