Saving Scheme: हर महीने मिलेगी इनकम, 5 साल तक करें बचत, इस सरकारी स्कीम का उठाएं लाभ

Saving Scheme: हर महीने मिलेगी इनकम, 5 साल तक करें बचत, इस सरकारी स्कीम का उठाएं लाभ

Saving Scheme: उम्र कोई भी हो बचत करना हमेशा जरूरत होता है। कहते हैं न परेशानियाँ बोल कर नहीं आती है। कब पैसों की जरूरत पड़ जाए पता नहीं होता है। ऐसे में खुद को वित्तीय रूप में तैयार रखना जरूरी होता है। छोटी बचत पर भी आप बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। इसी उद्देश्य के साथ सरकार कई योजनाएं संचालित करती है। इन्हीं योजनाओं में पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (Post Office Monthly Income) है।

स्कीम के बारे में

सरकार डाकघर के जरिए मंथली इनकम स्कीम चलाती है। इस योजना के तहत मैच्योरिटी के बाद एक निर्धारित रकम हर महीने मिलती है। हर महीने ब्याज भी मिलता है। वर्तमान में स्कीम पर 7.4 फीसदी इंटरेस्ट मिल रहा है। हर तीन महीने पर सरकार ब्याज दरों में संशोधन भी करती है। स्कीम 5 सालों में मैच्योर होती है, जिसके बाद निवेशकों को उनकी जमा राशि प्रदान की जाती है। निवेशक इसे 5 सालों के लिए आगे भी बढ़ा सकते हैं। बता दें कि मई 2023 में इसके निवेश सीमा में वृद्धि की गई थी।

ये रहा कैलकुलेशन

पति-पत्नी साथ मिलकर ज्वाइंट खाता भी खुलवा सकते हैं, जिसके लिए निवेश की अधिकतम सीमा 15 लाख रुपये है। वहीं सिंगल अकाउंट के लिए अधिकतम निवेश सीमा 9 लाख रुपये है। न्यूनतम निवेश राशि 1000 रुपये है। यदि कोई व्यक्ति 5 साल के लिए 5 लाख रूपये का निवेश करता है तो उसे मैकयोरिटी के बाद हर महीने 3, 084 रुपये की इनकम मिलती है। इसमें ब्याज की राशि 1,85,000 रुपये होती है। डाकघर के नजदीकी शाखा में जाकर इच्छुक निवेशक खाता खुलवा सकते हैं।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी योजना में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews