Savings Account: ये 5 बैंक दे रहे हैं बचत खाते पर आकर्षक ब्याज, ग्राहकों को होगा मुनाफा, देखें पूरी लिस्ट

Savings Account: ये 5 बैंक दे रहे हैं बचत खाते पर आकर्षक ब्याज, ग्राहकों को होगा मुनाफा, देखें पूरी लिस्ट

Banks Savings Account Interest Rates: आम आदमी के लिए बचत खाता सबसे आसान और अच्छा तरीका सेविंग्स के लिए माना जाता है। इसके लिए ना अवधि पर पैसे जमा करने की जरूरत नहीं होती और ना ही ज्यादा निवेश करना होता है। आपकी जमा राशि पर भी ब्याज मिलता रहता है। कई बैंक तो ऐसे हैं हैं एफडी से अधिक का इंटरेस्ट सेविंग्स अकाउंट पर देते हैं। ऐसे ही पाँच बैंकों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। इन बैंकों में 5 फीसदी से अधिक का ब्याज मिलता है। बता दें की देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई केवल 2.70 फीसदी का ब्याज देता है।

Unity Small Finance Bank

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक बचत खाते पर अधिकतम 7 फीसदी का ब्याज देता है। रिपोर्ट के मुताबिक 1 लाख रुपये तक की जमाराशि पर 6 फीसदी सलाना ब्याज मिलता है। वहीं 1 करोड़ से अधिक की राशि पर 7 फीसदी सलाना ब्याज मिलता है।

DCB बैंक

यह बैंक भी सेविंग्स अकाउंट पर शानदार ब्याज दे रहा है। 2.25 फीसदी से लेकर 7 फीसदी का ब्याज मिलता है। यह देश के बड़े कमर्शियल बैंकों में से एक है। 1 लाख रुपये की राशि पर सलाना 5.65 फीसदी ब्याज मिलता है। अलग-अलग प्रकार के अकाउंट पर ब्याज दरें भी अलग होती हैं।

RBL बैंक

यह भी देश के महत्वपूर्ण कमर्शियल बैंकों में से है। जो ग्राहकों को सेविंग्स अकाउंट के संबंधित कई योजनाएं उपलब्ध करवट है। बैंक द्वारा बचत खाते पर 4.00 फीसदी से लेकर 6 फीसदी का इंटरेस्ट देता है।

IndusInd Bank

ग्राहकों को यह बैंक कई प्रकार की सेविंग्स yअकाउंट की सुविधा उपलब्ध करवाता है। बैंक बचत खाते पर 3.50 फीसदी से लेकर 5.50 फीसदी तक का ब्याज देता है।

यस बैंक

Yes बैंक भी अपने ग्राहकों को सेविंग्स अकाउंट पर आकर्षक ब्याज देता है। फिलहाल, बैंक सलाना 4 फीसदी से लेकर 5.25 फीसदी तक का ब्याज देता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews