सरकारी बैंक का ऐलान, सेविंग्स डिपॉजिट के ब्याज दरों में हुआ बदलाव, नए रेट लागू, जानें मिलेगा कितना रिटर्न?

इंडियन बैंक ने जमा खाते के ब्याज दरों में बदलाव किया है। 4 जुलाई से नए रेट लागू हो चुके हैं, जो बैलेंस पर निर्भर करते हैं। आइए जानें संशोधन के बाद कितना रिटर्न मिल रहा है?
savings deposit rates

पब्लिक सेक्टर के इंडियन बैंक में सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (Savings Deposit Rates) में बदलाव किया है। 4 जुलाई 2026 से नए रेट लागू चुके हैं। संशोधन के बाद 10 लाख रुपये तक के बैलेंस पर बैंक 2.50% ब्याज दे रहा है। जमा खाते पर मिलने वाले ब्याज की गणना रोजाना की जाती है। इसे हर साल जून, सितंबर, दिसंबर और मार्च के आखिरी दिन तिमाही आधार पर क्रेडिट किया जाता है। बैंक ने इस महीने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में कोई भी बदलाव नहीं किया है।

बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक 10 लाख रुपये से अधिक और 200 करोड़ रुपये से कम के बैलेंस पर 2.60% ब्याज मिल रहा है। 200 करोड़ रुपये से लेकर 750 करोड़ रुपये के बैलेंस पर 2.65% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। जबकि 750 करोड़ रुपये या इससे अधिक की राशि पर 2.80% ब्याज मिल रहा है।

इंडियन बैंक एफडी की ब्याज दरें 

बैंक ने जून 2026 में फिक्स डिपाजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया था। 7 दिन से लेकर 10 साल तक के टेन्योर पर 2.80% से लेकर 6.80% ब्याज सामान्य नागरिकों को ऑफर कर रहा है। पिछले महीने 3 एफडी स्कीम भी लॉन्च की गई थी, जिसमें इंड ग्रीन (500 दिन), इंड ग्रो ( 555 दिन) और इंड प्रॉस्पर (777 दिन) शामिल हैं। 555 दिन का निवेश करने पर सामान्य नागरिकों को 6.80%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.30% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.55% ब्याज मिल रहा है।

इंडियन बैंक की ब्याज दरें यहाँ देखें 

इस बैंक ने भी जुलाई में बदली सेविंग्स डिपॉजिट की ब्याज दरें 

जुलाई में सेविंग डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव करने वाले बैंकों की सूची में प्राइवेट सेक्टर का धनलक्ष्मी बैंक भी शामिल है। नए रेट 1 जुलाई 2026 से लागू  हो चुके हैं। बैंक एक लाख रुपये तक के बैलेंस पर 2.50% ब्याज ऑफर कर रहा है। एक लाख रुपये से अधिक और 5 लाख रुपये तक के बैलेंस पर 2.75% और 5 लाख रुपये से अधिक और 50 लाख रुपये के बैलेंस पर 3.25% ब्याज मिल रहा है।

50 लाख रुपये से अधिक और एक करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर बैंक 4% रिटर्न दे रहा है। एक करोड़ रुपये से अधिक और 3 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर 5%, 3 करोड़ रुपये से अधिक और 5 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर 6% ब्याज ब्याज मिल रहा है। 5 करोड़ से अधिक और 100 करोड़ रुपये तक के लिए ब्याज दर 6.50% है। 100 करोड रुपये से अधिक के बैलेंस पर 4% ब्याज बैंक दे रहा है।

यहाँ चेक करें नई दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews