इन 3 बैंकों ने बदली सेविंग्स डिपॉजिट की ब्याज दरें, 1 अगस्त से नए रेट लागू, यहाँ करें चेक 

तीन बैंकों ने 1 अगस्त को सेविंग्स डिपॉजिट के लिए नई ब्याज दरें प्रभावी कर दी हैं। इंटरेस्ट रेट्स बैलेंस पर निर्भर करते हैं। इस सूची में बंधन बैंक भी शामिल है। आइए जानें अब कहाँ कितना ब्याज मिल रहा है?
savings deposit rates

AI Generated Image

अगस्त का महीना वित्तीय मामलों के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण होने वाला है। आरबीआई की एमपीसी बैठक से पहले ही कई बैंकों ने सेविंग्स डिपॉजिट के ब्याज दरों (Savings Deposit Rates) में बदलाव किया है। इस लिस्ट में दो स्मॉल फाइनेंस बैंक और एक प्राइवेट बैंक शामिल है। नए रेट 1 अगस्त 2026 से लागू हो चुके हैं। जमा कहते में निवेश से पहले ग्राहकों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि बैंक बिना किसी सूचना ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं।

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक बदलाव के बाद एक लाख रुपये तक के डिपॉजिट पर 2.50% ब्याज ऑफर कर रहा है। सबसे ज्यादा ब्याज 5 करोड़ रुपये से अधिक और 25 करोड़ रुपये तक के डिपॉजिट पर मिल रहा है, इंटरेस्ट रेट 7.6% है। एक लाख रुपये से अधिक और 5 लाख रुपये तक के डिपॉजिट पर भी बैंक 2.50% ब्याज दे रहा है।

5 लाख रुपये से अधिक को 10 लाख रुपये तक के बैलेंस पर 3.50%, 10 लाख रुपये से अधिक और 30 लाख रूपये तक के बैलेंस पर 5.50% और 30 लाख रुपये से अधिक और 50 लाख तक की रकम पर 7% इंटरेस्ट मिल रहा है। जबकि 50 लाख से अधिक और 5 करोड़ रुपये तक के डिपॉजिट पर 7.50% ब्याज बैंक दे रहा है। 25 करोड़ रुपये से अधिक के बैलेंस के लिए बैंक को संपर्क करने की सलाह दी गई है।

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ब्याज दरें यहाँ चेक करें 

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक 

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भी 1 अगस्त से सेविंग डिपॉजिट के लिए नई ब्याज करें लागू कर दी है। एक लाख रुपये तक के अमाउंट पर 4.50% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। एक लाख रुपये से अधिक और 5 लाख रुपये तक की रकम पर 6% ब्याज मिल रहा है। 5 लाख रुपये से अधिक के रकम पर बैंक 7% ब्याज दे रहा है।

बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के इंटरेस्ट रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। सामान्य नागरिकों 4% से लेकर 8% तक ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को बैंक 165 दिन या इससे अधिक के सभी टेन्योर पर 50 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी मिल रही है।

बंधन बैंक सेविंग्स डिपॉजिट ब्याज दरें 

बंधन बैंक ने भी सेविंग्स डिपॉजिट के लिए नई ब्याज दरें 1 अगस्त से लागू कर दी है। 5 लाख रुपये के बैलेंस पर बैंक 2.70% ब्याज ऑफर कर रहा है। 5 लाख रुपये से लेकर और 10 लाख रुपये तक के बैलेंस पर 4.85% ब्याज मिल रहा है। 10  लाख रुपये से अधिक और 50 लाख रुपये तक की रकम पर 5. 35%, 50 लाख रुपये से अधिक और 5 करोड़ रुपये की रकम पर 5.55% ब्याज मिल रहा है। 5 करोड़ रुपये से लेकर 250 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर  6% ब्याज बैंक दे रहा है। ये दरें दिन के आखिरी में 250 करोड़ रुपये तक बैलेंस के लिए प्रभावी हैं।

यहाँ चेक करें बंधन बैंक ब्याज दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews