इस बैंक ने बदली सेविंग्स डिपॉजिट की ब्याज दरें, 13 जुलाई से नए रेट लागू, यहाँ जानें डिटेल 

बैंक ने सेविंग्स डिपॉजिट के लिए ब्याज दरों में बदलाव किया है, जो अकाउंट के बैलेंस पर निर्भर करता है। नए रेट 13 जुलाई से प्रभावी हो चुके हैं। अधिकतम 7% तक इंटरेस्ट मिल रहा है। 
savings deposit rates

AI Generated Image

शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक ने सेविंग्स अकाउंट के ब्याज दरों (Savings Deposit Rates) में बदलाव किया है। संशोधन के बाद 2.50% से लेकर 7% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। नए रेट 13 जुलाई से लागू हो चुके हैं। इस बात की जानकारी बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस के जरिए दी है।

सभी बैंक समय-समय एफडी और सेविंग्स अकाउंट के ब्याज दर में भी बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले इसलिए ग्राहकों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है। सेविंग अकाउंट के लिए रोजाना क्लोजिंग बैलेंस पर ब्याज की गणना की जाती है। बैंक हर कैलेंडर तिमाही में 30 जून, 30 सितंबर, 31 दिसंबर और 31 मार्च को इंटरेस्ट का भुगतान करता है।

जमा खाते पर अब मिल रहा कितना ब्याज?

एक लाख रुपये तक के बैलेंस पर बैंक 2.50% ब्याज ऑफर कर रहा है। एक लाख रुपये से अधिक और 5 लाख रुपये तक के बैलेंस पर 3.25% ब्याज मिल रहा है। 5 लाख रुपये से अधिक और 10 लाख रुपये तक के बैलेंस पर बैंक 3.50% और 10 लाख रुपये से अधिक और 10 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर 7% ब्याज दे रहा है।

FD के ब्याज दरों में बदलाव नहीं 

बैंक में इस महीने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में कोई भी बदलाव नहीं किया है। 7 दिन से लेकर 10 महीने तक के टेन्योर पर कम से कम 3.50% और  अधिकतम 8% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 50 बीपीएस यानि 0.50% अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी मिल रही है। सबसे ज्यादा रिटर्न 23 महीने 1 दिन से लेकर 27 महीने तक के टेन्योर पर बैंक ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों को 8% और वरिष्ठ नागरिकों को 8.50% इंटरेस्ट मिल रहा है।

5 साल के टैक्स सेवर एफडी पर 6. 25% ब्याज मिल रहा है। जबकि 18 महीने से लेकर 23 महीने और 27 महीने 1 दिन से लेकर 36 महीने तक के निवेश पर सामान्य नागरिकों को 7.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 8% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। इंटरेस्ट रेट 17 जून 2026 से लागू किए गए थे।

यहाँ चेक करें सेविंग्स डिपॉजिट और एफडी की ब्याज 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews